फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बेटी के लिए चौथ लेकर आए पिता और पुत्र समेत पांच का सिर फोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 15 Dec 2023 02:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गुलरिहा पुलिस ने लड़की के पिता अमरजीत की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ चौरीचौरा योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर एक के चिरकुट टोले में बुधवार की रात बेटी की शादी की चौथ लेकर आए पिता–पुत्र, चाचा समेत छह को मनबढ़ों ने पीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि खाना खिलाते समय बेटी के ससुराल वाले दहेज में सोने की चेन की मांग को लेकर कहासुनी करने के बाद लाठी-डंडे से हमला कर दिए।

विज्ञापन


घटना में लड़की के पिता व भाई समेत पांच लोगों का सिर फट गया, वहीं बहनोई का दाहिना हाथ व बाएं हाथ का अंगूठा तोड़ दिया गया। लड़की के पिता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अमरजीत निषाद की बेटी की शादी जंगल डुमरी नंबर एक के चिरकुट टोला निवासी जितेंद्र पुत्र मेवालाल से नौ दिसंबर को हुई। लड़की के पिता समेत सात लोग बुधवार की शाम चौथ लेकर लड़के के घर गए थे। दहेज में तीन लाख 10 हजार नकद दिया गया था।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

रात साढ़े दस बजे के करीब खाना खिलाते समय सोने की चेन की मांग को लेकर लड़के वाले कहासुनी करने लगे। आरोप है कि दूल्हे का भाई ईश्वर व अजय के साथ बबलू, राजकुमार, महादेव, रवि आदि मिलकर गाली देते हुए लाठी-डंडा व रॉड से हमला कर दिए। इसमें लड़की के पिता अमरजीत, भाई प्रमोद, परमहंस, चाचा गिरजानंद साहनी, मामा रामचरन का सिर फट गया, जबकि लड़की के जीजा मुन्नालाल का दाहिना हाथ व बाएं हाथ का अंगूठा टूट गया।

गुलरिहा पुलिस ने लड़की के पिता अमरजीत की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ चौरीचौरा योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें