अप्रैल में आयोजित होने वाले इंटर यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया रोइंग गेम्स के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामगढ़ताल में प्रतियोगिता के लिए 500-500 मीटर की चार और दो किलोमीटर की एक लेन बनाई जाएगी। इसके साथ ही फ्लोटिंग जेटी और 40 बोट भी खरीदी जाएगी। इसके लिए खेल विभाग ने शासन को 9.35 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता में 384 रोईंग के खिलाड़ी, 120 सहयोगी सहित पांच सौ से अधिक लोग शामिल होंगे। रागगढ़ताल के गौतम बुद्ध प्रवेश द्वार पर फ्लोटिंग जेटी बनाई जाएगी। दो हजार मीटर लंबी रेस यहां से प्रारंभ होकर नौकायन पर समाप्त होगी। खिलाड़ियों के ठहरने, ट्रांसर्पोटेशन सहित अन्य सुविधाओं को लेकर कार्ययोजना तेजी से तैयार की जा रही है।
पिछले महीने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सदस्यों ने भी रामगढ़ताल का मुुआयना कर प्रतियोगिता के तैयारियों की समीक्षा की है। जिसके बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। बजट जारी होती है बोट के क्रय की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।