शहर में 134 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 45 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा गोरखनाथ 24, राजघाट नौ, तिवारीपुर पांच, कैंट 22, कोतवाली आठ, रामगढ़ ताल इलाके में 11, चिलुआताल क्षेत्र में तीन, गुलरिहा में सात मरीज मिले हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 104 संक्रमित पाए गए हैं।
इनमें भटहट चार, बांसगांव 11, गगहा दो, कैंपियरगंज चार, खजनी चार, चरगांवा 30, गोला छह, कौड़ीराम तीन, खोराबार 18, सरदारनगर सात, पिपरौली सात, उरुवा एक, ब्रह्मपुर एक, चौरीचौरा और पिपराचइ में दो-दो मरीज मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 36 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
रेलवे के चीफ लोको इंस्पेक्टर समेत नौ कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। कर्मियों के अलग-अलग परिवारों के आठ और लोग संक्रमित मिले हैं। सभी लोग होम आइसोलेट हैं। इससे पूर्व भी रेल डाक सेवा के करीब 30 से अधिक कर्मी संक्रमित मिल चुके हैं।
चार की मेडिकल कॉलेज तो एक की टीबी अस्पताल में मौत
जिले में पिछले 24 घंटे में पांच संक्रमितों की मौत हो गई। खजनी के आशापार की रहने वाली 30 वर्षीय महिला, बरगदवा के 50 वर्षीय व्यक्ति और कुसम्ही बाजार के 67 वर्षीय बुजुर्ग और मोगलहा के 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई। मानीराम के रहने वाले 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत 100 बेड टीबी अस्पताल में हुई है। बताया जा रहा है कि सबको पहले से शुगर सहित अन्य बीमारियां थीं।