फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में मिले पांच कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 81

Fri, 20 Nov 2020 06:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से घट रहा है। शुक्रवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से 1816 जांच परिणाम आए। इनमें से मात्र पांच लोग ही कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन


सभी संक्रमितों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। जिले में अब तक 3877 संक्रमित पाए जा चुके हैं। 81 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण से 49 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक नौगढ़ ब्लॉक में उद्यान विभाग का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। खुनियांव ब्लॉक के गौराबाजार गांव में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शोहरतगढ़ मौलवी महादेवा गांव में एक संक्रमित मिला। डुमरियागंज के सिसवां गांव में एक संक्रमित और बांसी ब्लॉक के रमवापुर गांव में एक संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि पांच संक्रमित पाए गए। उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। साथ ही संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेजवा दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में 24 मार्च से अब तक 1,96,584 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है, शुक्रवार तक 1560 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत थी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें