फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में स्कूल जा रही छात्रा से छेड़खानी, पांच गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 12:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

स्कूल जाते समय पड़ोस गांव के मनचले छात्रा को छेड़ते तथा अपना मोबाइल नंबर देते थे। शनिवार को छात्रा को रास्ते में रोककर शोहदों ने फिर छेड़खानी की। इसके बाद छात्रा ने घर जाकर आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव की छठवीं की छात्रा से शोहदों ने छेड़खानी की। आरोप है कि स्कूल जाते समय रास्ते में घेरकर अश्लील हरकत करने लगे। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान रानीडीह निवासी प्रवीण उपाध्याय, निरंजन, अंश, सिसवा निवासी प्रदीप तिवारी, दिनेश राजभर के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी कक्षा छठवीं की छात्रा है। वह सोनबरसा स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ती है।

स्कूल जाते समय पड़ोस गांव के मनचले छात्रा को छेड़ते तथा अपना मोबाइल नंबर देते थे। शनिवार को छात्रा को रास्ते में रोककर शोहदों ने फिर छेड़खानी की। इसके बाद छात्रा ने घर जाकर आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें