फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार की हत्या के पांचों आरोपी बरी, आठ साल पहले हुई थी वारदात

Wed, 11 Aug 2021 01:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने साक्ष्य के अभाव में सभी को बरी किया। नौ मई 2013 को हुई थी बस्ती जिले के रुधौली ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार की हत्या।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुकेश सिंह की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बस्ती जिले के रुधौली ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार की हत्या के सभी पांचों आरोपियों को मंगलवार को बरी कर दिया। शिवकुमार की हत्या नौ मई 2013 को की गई थी। पुलिस ने मामले में रघुवीर सिंह, अजय मिश्रा व पिंकू सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, गौरीश पांडेय और लक्ष्मी सिंह को आरोपित बनाया था।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि रुधौली थाना क्षेत्र के निपनिया कला गांव निवासी जानकी देवी ने थाने में तहरीर दी थी कि नौ मई 2013 को उनके पति शिवकुमार रात दस बजे रुधौली से गाड़ी चलाकर घर लौट रहे थे। बड़का बाबा सड़क से पूरब तरफ धरौली बाग के पास पहुंचे तो किसी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। सुबह पांच बजे गाड़ी रुकी देखकर आस पास के लोग गए तब घटना की जानकारी हुई।

पुलिस ने हत्या के मामले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस विवेचना में रुधौली थाना के नटई कला निवासी रघुवीर सिंह, रघुनाथपुर निवासी अजय मिश्रा व पिंकू सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, गौरीश पांडेय और लक्ष्मी सिंह का नाम सामने आया था। पुलिस ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध कोर्ट में हत्या के मामले में आरोपपत्र दाखिल किया था। न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में पांचों आरोपितों को दोष मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें