फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नदी से मछुआरों ने खींचा जाल तो जिंदा निकली महिला, बुजुर्ग को देखकर हर कोई हैरान, डॉक्टर ने कही ये बात

Tue, 30 May 2023 01:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर की जंगल कौड़िया में रोहिन नदी से मछुआरों ने जब जाल खींचा तो एक बुजुर्ग महिला जिंदा निकली। महिला को देखकर हर कोई हैरान रह गया। 60 साल की महिला रात में पैर फिसलने से रोहिन नदी में गिर गईं थीं, सुबह मछुआरों के जाल में फंसीं मिलीं।
विज्ञापन
नदी से जिंदा निकली महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मछुआरों ने रोहिन नदी से जाल खींचा तो उसमें से बुजुर्ग महिला जिंदा निकली। जाल खींचने के समय बड़ी मछली फंसने की सोचकर खुश हुए मछुआरे जिंदा बुजुर्ग महिला को देखकर हैरान रह गए। महिला ने बताया कि रात में पैर फिसलने की वजह से वह नदी में गिर गई थी। सुबह मछुआरों के जाल में फंसकर बाहर आ गई।
विज्ञापन


मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया टोला गायघाट का है। जाल से जिंदा बुजुर्ग महिला के निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी खूब चर्चा हो रही है। घटना बीते बृहस्पतिवार की बताई जा रही है। सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। 

इसे भी पढ़ें: जाको राखे साइयां मार सके न कोई: मासूम के ऊपर से गुजर गई कार, उठकर दौड़ी; पर कुछ दूर जाते ही गिर गई और फिर...
विज्ञापन


महिला स्वस्थ बताई जा रही है। करीब 12 घंटे तक नदी में डूबे रहने के बाद भी महिला के जिंदा बच जाने पर हर कोई आश्चर्यचकित है। चिकित्सक कहते हैं कि फेफडे में पानी नहीं भरा होगा जिससे वह सांस लेती रही और जिंदा बच गई।

दरअसल, जंगल कौड़िया टोला गायघाट की रहने वाली भानमती (60) पत्नी स्वर्गीय कोमल राजभर बृहस्पतिवार की रात एक बजे घर से चुपचाप निकल गईं। दिमागी संतुलन ठीक नहीं होने की वजह से वह अक्सर घर से इसी तरह कहीं चली जाती थीं फिर लौट आती थीं, इसलिए किसी ने उनकी खोजबीन नहीं की।

वायरल वीडियो के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पड़ोस के गांव गेंगटा टोला के पास रोहिन नदी में मछुआरों ने जाल डाल रखा था। बड़ी मछली फंसी समझकर उन्होंने जाल बाहर खींचा तो उसमें से भानमती निकलीं। इस पर मछुआरे चौंक गए। पूछने पर महिला ने बताया कि रात में पैर फिसल जाने की वजह से नदी में गिर गई थी। महिला की पहचान होने पर ग्रामीणों ने उन्हें घर तक पहुंचा दिया।

इसे भी पढ़ें: बहन की विदाई के बाद उठी अर्थी: शादी के दिन भाई को ऐसे आई मौत, मातम में बदल गईं खुशियां

वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को पीपीगंज पुलिस ने महिला के गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल की। चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। अन्य वजह की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: शादी से पहले खुली पोल: दूल्हे के बरात शामिल हुई पहली पत्नी, बोली- नहीं होने दूंगी सात फेरे
 
विज्ञापन

महिला के फेफड़े में पानी नहीं भरा होगा, इसलिए वह सांस लेती रहीं और उनका जीवन सुरक्षित रहा। हालांकि पानी में गिरने के बाद ऐसा बहुत कम होता कि फेफड़े में पानी न जाए और व्यक्ति जीवित बच जाए। - डॉक्टर मनीष चौरसिया, अधीक्षक, जंगल कौड़िया सीएचसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें