फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: आज से 19 जून तक निरस्त रहेंगी छह ट्रेनें, रास्ता बदलकर चलेंगी शालीमार व अहमदाबाद एक्सप्रेस

Tue, 30 May 2023 01:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

वाराणसी मंडल में औंड़िहार स्टेशन के यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य तथा औंड़िहार-सादात स्टेशनों के पैच दोहरीकरण कार्य के चलते गोरखपुर और भटनी की छह ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं और शालीमार एक्सप्रेस व अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस को रास्ता बदलकर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में औंड़िहार स्टेशन के यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य तथा औंड़िहार-सादात स्टेशनों के पैच दोहरीकरण कार्य के चलते गोरखपुर और भटनी की छह ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं और शालीमार एक्सप्रेस व अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस को रास्ता बदलकर चलाई जाएगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ ने दी।

विज्ञापन


निरस्तीकरण

  • भटनी से 30 मई से 19 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित स्पेशल।
  • वाराणसी सिटी से 30 मई से 19 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित स्पेशल।
  • भटनी से 10 से 19 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 01747 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित स्पेशल।
  • बनारस से 10 से 19 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 01748 बनारस-भटनी अनारक्षित स्पेशल।
  • गोरखपुर से 30 मई से 19 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस।
  • वाराणसी सिटी से 30 मई से 19 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस।

मार्ग परिवर्तन

  • शालीमार से 30 मई, 06 एवं 13 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15021 शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-औंड़िहार-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
  • अहमदाबाद से 30 मई, 02, 03, 06, 07, 09, 10, 14, 15, 16, 17 एवं 18 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-औंड़िहार-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
  • वाराणसी सिटी से 30, 31 मई एवं 10 से 19 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • लखनऊ जं. से 29, 30 मई एवं 09 से 18 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

 
विज्ञापन

रि-शिड्यूलिंग

  • गाजीपुर सिटी से 30 मई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 22433 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।

नियंत्रण
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29, 30, 31 मई, 02, 03, 05, 06, 07 एवं 10 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर एवं मार्ग में 60-60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें