फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: कल से कुशीनगर और नई दिल्ली के बीच पहली हवाई सेवा शुरू, जानिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अपडेट

Thu, 25 Nov 2021 01:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दिसंबर से कोलकाता और मुंबई के लिए भी शुरू हो जाएगी उड़ान, जल्द शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी, कंपनियां कर रहीं सर्वे।
विज्ञापन
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों 20 अक्तूबर को लोकार्पण के बाद कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली यात्री उड़ान सेवा शुक्रवार से शुरू हो रही है। पहली पैसेंजर फ्लाइट दिल्ली और कुशीनगर के बीच होगी। इस यात्रा में महज डेढ़ से दो घंटे का समय लगेगा। दिसंबर से ही कुशीनगर से कोलकाता और मुंबई के लिए भी यात्री उड़ान सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन


बुद्धभूमि के रूप में सांस्कृतिक समृद्धता के बावजूद कुशीनगर का नाम पूर्वांचल के सबसे पिछड़े जिलों में होता था। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने यहां बुनियादी सुविधाओं को तो मजबूत किया ही, इसके ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए विकास की नई संभावनाओं को भी तलाशा।

कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात भी इन्हीं संभावनाओं को मूर्त रूप देने की दिशा में बड़ा कदम है। कुशीनगर एयरपोर्ट ने न केवल इस जिले, बल्कि आसपास के जिलों और सीमावर्ती बिहार के लोगों की सुगम हवाई यात्रा का मार्ग प्रशस्त किया है बल्कि पर्यटन विकास और निवेश के नए द्वार भी खोल दिए हैं।
विज्ञापन




 

विज्ञापन

दो घंटे में पूरी होगी कुशीनगर से दिल्ली की यात्रा

26 नवंबर को स्पाइस जेट का विमान दोपहर 12 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 1:35 बजे कुशीनगर पहुंचेगा। यही विमान कुशीनगर से दोपहर 1:55 बजे उड़ान भरकर अपराह्न 3:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगा। दिल्ली से कुशीनगर और कुशीनगर से दिल्ली के बीच यह सेवा सप्ताह में चार दिन, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी।

कोलकाता और मुंबई की उड़ानों का भी शेड्यूल जारी
दिसंबर माह में कुशीनगर से कोलकाता और मुंबई के लिए भी हवाई सेवा के लिए स्पाइस जेट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मंजूर शेड्यूल जारी कर दिया है। कोलकाता के लिए 17 दिसंबर और मुंबई के लिए 18 दिसंबर से उड़ान शुरू होगी। स्पाइस जेट का विमान 17 दिसंबर को दोपहर में 1:35 बजे कोलकाता से उड़ान भरकर अपराह्न 3:20 बजे कुशीनगर पहुंचेगा। 3:40 बजे कुशीनगर से उड़ान भरकर वापसी शाम 5:15 बजे कोलकाता में होगी।

कुशीनगर-कोलकाता के बीच हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार के लिए होगी। इसी तरह 18 दिसंबर को मुंबई से स्पाइस जेट का विमान दोपहर 12:10 बजे से उड़ान भरकर अपराह्न 2:25 बजे कुशीनगर पहुंचेगा। कुशीनगर से मुंबई की वापसी उड़ान अपराह्न 3:00 बजे से होगी। वापसी की फ्लाइट शाम 5:35 बजे मुंबई पहुंचेगी। कुशीनगर व मुंबई के बीच उड़ान की सुविधा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को उपलब्ध होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें