फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: तेल डिपो में टैंकर के इंजन में लगी आग, एक झुलसा

Wed, 24 Feb 2021 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
टैंकर के इंजन में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर तेल डिपो परिसर में बुधवार की सुबह फिलिंग स्टेशन के पास एक टैंकर के इंजन में आग लग गई। हादसे में टैंकर का एक कर्मचारी  झुलस गया। इंडियन ऑयल के फिलिंग स्टेशन के पास आग लगने की घटना से आसपास के इलाके में अफरताफरी मच गई। संयोग अच्छा रहा कि ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन दस्ते ने कुछ ही समय में आग पर काबू पाल लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह एक टैंकर इंडियन ऑयल के फिलिंग स्टेशन से तेल लेकर मुख्य गेट की ओर बढ़ा था कि चंद कदम की दूरी पर ही टैंकर के इंजन में ओटीपी लॉक करते समय शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही टैंकर चालक कूद गया लेकिन आग की लपटों से कर्मचारी जैकेस निषाद (35), निवासी सुपरी बुजुर्ग थाना गौरी बाजार झुलस गया। डिपो परिसर में आग और धुआं उठते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोग आग बुझाने में जुट गए। जिसके बाद करीब एक घंटे के प्रयास में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

इससे पहले भी लग चुकी है आग
इंडियन ऑयल के डिपो परिसर में इससे पहले भी 2004 में आग लगने की घटना हो चुकी है। इसमें सुरेश गुप्ता कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए थे। दिल्ली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। सुबह की घटना को लेकर लोगों के जेहन में पुरानी घटना की याद ताजी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी शंकर शरण राय ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पहुंचे थे। आग पर काबू पा लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें