फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टॉफी-बिस्किट के गोदाम में आग, लाखों का सामान खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
- गीडा क्षेत्र की घटना, 10 मिनट तक खजनी मार्ग पर ठप रहा आवागमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गीडा। थाना क्षेत्र के सरया चौराहे पर स्थित टॉफी-बिस्किट के गोदाम में मंगलवार को दोपहर में आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और गीडा पुलिस पहुंची तब तक सारा समान जल चुका था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सरया गांव के चौराहे पर गांव के ही बृजेश गुप्ता मां वैष्णव इंटरप्राइजेज के नाम से टाॅफी-बिस्किट आदि का गोदाम बनाकर थोक का कारोबार करते हैं। बृजेश के अनुसार, मंगलवार को दोपहर में बाहर से माल आया था, जिसको गोदाम के एक कमरे में भरकर बंद कर दिया गया। दूसरे कमरे में बाकी का माल उतरवा रहे थे, तभी बगल वाले गोदाम से अचानक आग की ऊंची लपटें और धुआं निकलने लगा। आग की लपटों को देखकर चौराहे पर अफरातफरी मच गई। करीब 10 मिनट तक खजनी मार्ग पर आवागमन ठप रहा। अगल-बगल के लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे। तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और गीडा पुलिस को दी गई। उनके आने तक पूरा सामान जलकर खाक हो गया था। बृजेश ने बताया कि करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। टॉफी-बिस्किट और चिप्स आदि की पैकिंग प्लास्टिक में होने के कारण आग तेजी से फैली। चंद मिनटों में ही सारा माल जलाकर खाक हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें