फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रोमांचक मुकाबले में एबीसी एकेडमी ने खड्डा एकेडमी को दो विकेट से हराया

विज्ञापन
गोरखपुर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खड्ढा क्रिकेट एकेडमी और एबीसी क्रिकेट एकेडमी की
विज्ञापन
- सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है इंटर क्रिकेट क्लब लीग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्रिकेट क्लब लीग प्रतियोगिता में एबीसी एकेडमी ने खड्डा क्रिकेट एकेडमी को एक रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए समीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खड्डा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसला किया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 140 रन बनाए। अम्बरीश यादव ने शानदार 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं अमन जायसवाल ने 26 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में समीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह ओवर में 31 रन देकर चार विकेट चटकाए। बल्लेबाजों को परेशान करते रहे। उनके अलावा कप्तान अफसर हुसैन ने भी प्रभावी गेंदबाजी की और पांच ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एबीसी एकेडमी की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन मध्य क्रम में राहुल ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की शानदार पारी खेली। उनके साथ सचिन ने 20 रन जोड़े, जबकि अमित जायसवाल ने 17 रनों का योगदान देकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया और एबीसी ने मैच को दो विकेट से जीत लिया। गेंदबाजी में खड्डा क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंशु यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में मात्र 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए समीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें