फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिपाही की मौत के मामले में ट्रक और अज्ञात चालक पर एफआईआर

Mon, 19 Oct 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। सड़क हादसे में सिपाही अर्जुन की मौत के मामले में चौरीचौरा पुलिस ने उनकी पत्नी पिंकी देवी की तहरीर पर ट्रक और अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के पलिया खास बड़का खेत निवासी पिंकी देवी के अनुसार, उनके पति झंगहा थाने में सिपाही के पद पर तैनात थे। 16 अक्तूबर की रात करीब 9:15 बजे उन्होंने फोन कर बताया था कि वह जरूरी काम से सीओ कार्यालय चौरीचौरा जा रहे हैं। रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि देवीपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल अर्जुन को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से एम्स गोरखपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें