फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष: नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में हंगामा करने वाले 25 अज्ञात पर एफआईआर

Mon, 28 Jun 2021 01:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई

 
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता को कलेक्ट्रेट से बाहर करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान शनिवार को कचहरी गेट पर हंगामा व मारपीट के मामले में कैंट पुलिस ने रविवार को 25 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस का कहना है कि वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी एसके शर्मा ने कैंट थाने में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी के मुताबिक 26 जून को वह डीएम न्यायालय में चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन ड्यूटी में फोर्स के साथ मौजूद थे। दोपहर करीब 1.45 बजे गेट नंबर एक पर हंगामा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। इसी बीच 20-25 व्यक्ति कलेक्ट्रेट परिसर में जबरन घुस गए और गेट को अवरुद्ध कर दिया।

इस कारण कोई अंदर नहीं जा पा रहा था। पुलिस ने गेट बंद करने वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे गेट से नहीं हटे। कुछ देर बाद उन लोगों ने अपने बीच के एक व्यक्ति से मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद गेट से बाहर निकाल दिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन व्यक्तियों को किनारे कर कानूून व्यवस्था को कायम किया।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, आवागमन बाधित करने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें