फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मारपीट में महिला सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। क्षेत्र के सरयाखास सीधेगौर गांव में पट्टीदारों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित बजरंगी गुप्ता की तहरीर पर सुमन गुप्ता, गिरजा गुप्ता, विजय गुप्ता, बृजेश गुप्ता और मंजेश गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बजरंगी गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 दिसंबर को उनके सगे भाई बीरबल गुप्ता और उनकी पत्नी सुमन गुप्ता के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद भाई परदेश चले गए और सुमन गुप्ता अपने मायके चली गईं। पीड़ित के अनुसार, दो जनवरी को सुमन गुप्ता अपने पिता गिरजा गुप्ता और भाइयों विजय, बृजेश व मंजेश के साथ उनके घर आईं और कमरे से आवश्यक सामान एकत्रित करने लगीं। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने बजरंगी गुप्ता और उनकी पत्नी रीना गुप्ता पर लात-घूंसे और डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें