सहजनवां तहसील सभागार में समस्याएं सुनते एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्र व अन्य। संवाद
- सहजनवां तहसील में एडीएम प्रशासन ने लोगों की सुनीं शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनवां। सहजनवां तहसील सभागार में सोमवार को एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान गीडा, हरपुर बुदहट और खजनी थाने के प्रभारी अनुपस्थित रहे। वहीं, सीएचसी अधीक्षक सहजनवां व पाली, सहायक चकबंदी अधिकारी व एडीओ सहकारिता पिपरौली भी गैरहाजिर मिले। एडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
एडीएम ने कहा कि मामलों का निस्तारण 10 दिन के भीतर कराने का प्रयास करें। जब मामले लंबित रहेंगे तो आईजीआरएस में तहसील का रैंक भी कम होगा। एडीएम प्रशासन के सामने 47 शिकायत पत्र आए, जिनमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व 24, पुलिस 10, विकास 4, चकबंदी एक, अन्य एक शिकायत पत्र आए। इस दौरान एसडीएम केशरी नंदन तिवारी, तहसीलदार राकेश कन्नौजिया, बीडीओ सत्यकाम तोमर, ईओ सूर्यकांत सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।