खोराबार। न्यायालय के आदेश पर खोराबार पुलिस ने मारपीट, धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज के जरिए जमीन हड़पने के आरोप में चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
झंगहा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर निवासी फूलदेई पत्नी सत्यनारायण ने आरोप लगाया कि उनकी बैनामा कराई गई जमीन को कूटरचित दस्तावेज के सहारे हड़पने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता ने इस मामले में न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को रामपुर निवासी राजकुमार, निर्मला, विनायक और दीपक समेत एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद