आप अगर एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत गोरखपुर से चयनित टेराकोटा शिल्प का उद्योग लगाना चाहते हैं तो प्रदेश सरकार इसके लिए 1.50 करोड़ रुपये तक लोन देगी। यही नहीं इस पर 20 लाख रुपये तक अनुदान भी मिल सकता है। इस क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाने वाले 25 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी पात्र आवेदकों का चयन करेगी।
उपायुक्त उद्योग आरके शर्मा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत टेराकोटा उद्योग लगाने वालों को न सिर्फ उद्योग लगाने बल्कि उनके उत्पादन, भंडारण से लेकर बेचने, वर्कशॉप तैयार करने के लिए सरकार से मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत 25 लाख लागत की परियोजना पर 6.25 लाख तक, 25 लाख से 50 लाख की परियोजना के अंतर्गत 10 लाख, 1.50 लाख से अधिक की परियोजनाओं पर अधिकतम 20 लाख रुपये तक का अनुदान मिल सकता है।
सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं के अंशदान के रूप में जमा करना होगा। विशेष श्रेणी एससी, एसटी, ओबीसी, महिला, विकलांग अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत स्वयं अंशदान के रूप में जमा कराना होगा।
ये हैं पात्रता की शर्तें
- आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष
- शैक्षिक योजना की कोई बाध्यता नहीं
- इस योजना के अंतर्गत उद्योग, सेवा, व्यवसाय क्षेत्र में वित्त पोषण में सहायता की सुविधा के लिए जिले के लिए चिह्नित उत्पाद टेराकोटा उत्पाद की इकाइयों ही आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक द्वारा केंद्र या प्रदेश सरकार की ओर से संचालित किसी भी रोजगार या अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं किया गया हो।
- आवेदक या उसके परिवार का कोई सदस्य को इस योजना के अंतर्गत एक ही बार लाभ ले सकता है।
- पात्रता की सभी शर्तों के लिए आवेदक को शपथपत्र देना होगा।
- विशेष श्रेणी या एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, विकलांग के अभ्यर्थियों के लाभ के लिए प्रमाणपत्र देना होगा।
- विभागीय वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए यह है प्रक्रिया
- सबसे पहले वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की आधिकारिक वेबसाइट http://odopup.in/hi पर जाएं ।
- आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद ओडीओपी लाभ राशि योजना के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें पूछी गई जानकारी भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद ओडीओपी लाभ राशि योजना के लिंक पर क्लिक करें।
- इसमें पूछी गई जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
ओडीओपी योजना के तहत ट्रेनिंग और टूलकिट के लिए कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले http://odopup.in/hi पर जाएं।
- आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- यहां ऑनलाइन आवेदन टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद ओडीओपी ट्रेनिंग एंड टूलकिट स्कीम के लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज सामने खुलकर आएगा। यहां एक जनपद एक उत्पाद परीक्षण और टूलकिट योजना के लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप पहले से पंजीकृत हैं तो आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करना होगा
- यदि पहले से पंजीकृत नहीं है तो आपको न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
- इसके बाद ओडीओपी ट्रेनिंग और टूलकिट योजना का एप्लीकेशन फॉर्म सामने खुलेगा।
- इस फार्म में पूछी गई जानकारियां ध्यान से भरें।
- इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
इन जिलों के यह हैं ओडीओपी
जिले का नाम उत्पाद का नाम
आगरा चमड़ा उत्पाद
अमरोहा वाद्य यंत्र (ढोलक)
अलीगढ़ ताले एवं हार्डवेयर
औरेया दूध प्रसंस्करण (देसी घी)
आजमगढ़ काली मिट्टी की कलाकृतियाँ
आंबेडकर नगर वस्त्र उत्पाद
अयोध्या गुड़
अमेठी मूँज उत्पाद
बदायू जरी जरदोजी उत्पाद
बागपत होम फर्नीशिंग
बहराइच गेहूँ डंठल (हस्तकला) उत्पाद
बरेली जरी-जरदोजी
बलिया बिंदी उत्पाद
बस्ती काष्ठ कला
बलरामपुर खाद्य प्रसंस्करण (दाल)
भदोही कालीन (दरी)
बांदा शज़र पत्थर शिल्प
बिजनौर काष्ठ कला
बाराबंकी वस्त्र उत्पाद
बुलंदशहर सिरेमिक उत्पाद
चंदौली जरी-जरदोजी
चित्रकूट लकड़ी के खिलौने
देवरिया सजावट के सामान
इटावा वस्त्र उद्योग
एटा घुंघरू, घंटी एवं पीतल उत्पाद
फरुखाबाद वस्त्र छपाई
फतेहपुर बेटशीट एवं आयरन फैब्रीकेशन वर्क्स
फ़िरोज़ाबाद कांच के उत्पाद
गौतमबुद्ध नगर रेडीमेड गार्मेंट
गाज़ीपुर जूट वॉल हैंगिंग
गाज़ियाबाद अभियांत्रिकी सामग्री
गोंडा खाद्य प्रसंस्करण (दाल)
गोरखपुर टेराकोटा
श्रावस्ती जनजातीय शिल्प
संभल हस्तशिल्प (हॉर्न-बोन)
सिद्धार्थनगर काला नमक चावल
सीतापुर दरी
हापुड़ होम फर्निशिंग
हाथरस हैंडलूम
हमीरपुर हींग
जालौन जूते
जौनपुर हस्तनिर्मित कागज कला
झांसी ऊनी कालीन (दरी)
कौशाम्बी सॉफ्ट ट्वॉयज
कन्नौज खाद्य प्रसंस्करण (केला)
कुशीनगर इत्र
कानपुर देहात केला फाइबर उत्पाद
कानपुर नगर एल्युमिनियम बर्तन
कासगंज चमड़ा उत्पाद
लखीमपुरखीरी जरी-जरदोजी
ललितपुर जनजातीय शिल्प
लखनऊ जरी सिल्क साड़ी
महाराजगंज चिकनकारी एवं ज़री ज़रदोज़ी
मेरठ फर्नीचर
महोबा खेल की सामग्री
मिर्ज़ापुर गौरा पत्थर
मुरादाबाद तारकशी कला
मथुरा धातु शिल्प
मुज़फ्फर नगर सैनिटरी फिटिंग
मैनपुरी कालीन
मऊ गुड़
पीलीभीत वस्त्र उत्पाद
प्रतापगढ़ बांसुरी
प्रयागराज खाद्य प्रसंस्करण (आंवला)
रायबरेली काष्ठ कला
रामपुर पैचवर्क के साथ एप्लिक वर्क, जरी पैचवर्क
संतकबीरनगर ब्रासवेयर
शाहजहांपुर जरी-जरदोजी
शामली लौहकला
सहारनपुर लकड़ी पर नक्काशी
सोनभद्र कालीन
सुल्तानपुर मूँज उत्पाद
उन्नाव जरी-जरदोजी
वाराणसी बनारसी रेशम साड़ी