फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बच्चे के साथ मॉडल शॉप में घुस रहे युवक को रोकने पर मारपीट, दरोगा सहित तीन लोग हिरासत में

Sun, 12 Dec 2021 03:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

युवक अपने बच्चे के साथ शादी समारोह में आया था। बच्चे को लेकर शराब पीने मॉडल शॉप पहुंचा तो कर्मचारियों ने उसे रोका। इसी बात पर हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर कैंट इलाके के सिविल लाइन में स्थित एक मॉडल शॉप में छोटे बच्चे को लेकर घुस रहे युवक को रोकने पर विवाद हो गया। कर्मचारियों ने रोका तो युवक हाथापाई करने लगा। इसी बीच एक दरोगा ने भी मारपीट की। विवाद होने पर बच्चे के साथ आया युवक वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने दरोगा समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार रात की है। सिविल लाइंस क्षेत्र में युवक अपने बच्चे के साथ शादी समारोह में आया था। रात आठ बजे बच्चे को लेकर शराब पीने मॉडल शॉप पहुंच गया। कर्मचारियों के साथ ही अंदर शराब पी रहे युवकों ने रोका तो हाथापाई कर ली। फोन करने पर पहुंचे परिचित दारोगा व युवकों ने कर्मचारियों के साथ ही रोकने वाले युवकों को पीट दिया।

घटना के बाद कर्मचारियों ने माडल शॉप का गेट बंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कैंट मधुप नाथ मिश्रा ने बताया कि बच्चे के साथ मॉडल शॉप में घुस रहा युवक घटना के बाद फरार हो गया। हिरासत में लिए गए लोगों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें