पत्नी इतनी नाराज हुई कि पुल से नदी में छलांग लगा दी और डूबने लगी। यह देख मोटरबोट चालक राजेंद्र निषाद की मदद से सालिकपुर चौकी पर तैनात सिपाही शशिकेश गोस्वामी, चंदन यादव और हेड कांस्टेबल रमेश यादव ने मोटरबोट से महिला को नदी से बाहर निकाला।
इसे भी पढ़ें: एमएमएमयूटी में बोलीं कुलाधिपति: ज्ञान-विज्ञान के दम पर थे विश्व गुरु, तकनीकी दक्षता से ही मिलेगी नई पहचान
पुलिसकर्मियों ने महिला को तत्काल तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बचाव कार्य के समय छितौनी नगरपंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद व लालसाहब जायसवाल आदि भी मौजूद थे। महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।