फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: फलमंडी में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर हो गईं राख

Fri, 05 Nov 2021 12:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

 गुरुवार की रात में 12.30 बजे फलमंडी स्थित विशाल कुमार-रंजीत कुमार एंड कंपनी, रोशन कुमार-विवेक कुमार एंड कंपनी और सिद्धि विनायक एग्रो फर्म से आग की लपट निकलता देख चौकीदार ने सूचना डायल 112 के साथ ही दुकानदारों को दी।
विज्ञापन
गोरखपुर फलमंडी में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर फलमंडी में गुरुवार की देर रात अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से दो दर्जन से अधिक दुकानों में रखी फल व सब्जी जल गईं। दमकल की आठ गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं घटना से नाराज व्यापारियों ने मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह गोरखपुर-लखनऊ हाइवे जाम कर दिया। सूचना पर तत्काल पहुंचे गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह और रामगढ़ताल थानेदार व प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। अंत में मुआवजा दिलाने का भरोसा देकर एक घंटे बाद इन्होंने जाम खत्म कराया।

बताया जा रहा है गुरुवार की रात में 12.30 बजे फलमंडी स्थित विशाल कुमार-रंजीत कुमार एंड कंपनी, रोशन कुमार-विवेक कुमार एंड कंपनी और सिद्धि विनायक एग्रो फर्म से आग की लपट निकलता देख चौकीदार ने सूचना डायल 112 के साथ ही दुकानदारों को दी। स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम जब तक पहुंची आग की चपेट में दर्जनों दुकानें आ गई।
विज्ञापन


दुकानों में रखा सेव, संतरा, नासपाती,अनार,अन्नास, आलू व प्याज जल गया। आग इतनी बिकराल थी कि दमकल की आठ गाडि़यों को बुझाने में चार घंटे का समय लग गया। मंडी में आग लगने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में व्यापारी के साथ ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें