फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बवाल: स्कूल में महिला शिक्षक ने प्रधानाध्यापक को चप्पल से पीटा, मोबाइल फेंका

Sat, 02 Sep 2023 11:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रधानाचार्य सुभाष का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। वह पठन पाठन संबंधित मीटिंग कर रहे थे, जिसमें कुछ शिक्षकों द्वारा काम ना करने पर उनसे पूछताछ की गई तो आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगी।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में मारपीट के बाद जांच करते नायब तहसीलदार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सरदारनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर में शुक्रवार की सुबह आठ बजे एक महिला शिक्षक ने प्रधानाध्यापक सुभाष शर्मा की चप्पल से पिटाई कर दी। हालांकि बाद में महिला शिक्षक ने पिटाई से इंकार कर दिया। आरोप है कि उपस्थित पंजिका मांगने के बाद प्रधानाध्यापक ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद यह घटना हुई।

विज्ञापन


सूचना पर आई पुलिस ने मामले को शांत कराया। उधर, एसडीएम ने प्रकरण की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी है। नायब तहसीलदार ने विद्यालय पहुंचकर दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया। खबर है कि शिक्षकों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह प्रधानाध्यापक सुभाष शर्मा विद्यालय आए। उनका आरोप है कि मेज पर उपस्थित पंजिका नहीं थी। उन्होंने सहायक अध्यापक वंदना मौर्य से उपस्थित पंजिका मांगी। इसपर वंदना मौर्य ने दुर्व्यवहार करते हुए चप्पल से पीट दिया। जब वह वीडियो बनाने लगे तो उनका मोबाइल फोन सहायक अध्यापक पूनम ने छीनकर कमरे से बाहर फेंक दिया। इस दौरान कमरे को बंद कर दिया गया, ताकि घटना को कोई और न देख ले।
विज्ञापन


 

विद्यालय में मारपीट की सूचना प्रधानाध्यापक सुभाष शर्मा ने पुलिस को दी। दूसरी ओर सहायक अध्यापक वंदना मौर्य ने पिटाई के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि प्रधानाध्यापक हमेशा उल्टा-सीधा बोलते हैं। आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि सुमित निषाद ने कहा कि पिछले दो वर्ष से यहां शिक्षकों में विवाद चल रहा है। इससे यहां पर ठीक ढंग से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इसकी शिकायत बच्चों के अभिभावक अक्सर करते हैं।

 
विज्ञापन

226 बच्चों को पढ़ाते हैं छह शिक्षक

सरदारनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर में प्रधानाध्यापक सुभाष शर्मा, सहायक अध्यापक वंदना मौर्या, पूनम, ईशांक सिंहउ और शिक्षामित्र मीरा देवी व अमृता सिंह की तैनाती है। सभी शिक्षक 226 बच्चों को पढ़ाते हैं।

नायब तहसीलदार संजय सिंह ने कहा कि एसडीएम प्रशांत वर्मा के आदेश पर मामले की जांच करने आया हूं। प्रधानाध्यापक सुभाष शर्मा, सहायक अध्यापक वंदना मौर्य व पूनम का लिखित बयान लिया गया है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी।

खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण जायसवाल ने कहा कि प्रधानाध्यापक सुभाष शर्मा व सहायक अध्यापक वंदना मौर्य के बीच विवाद होने की सूचना मिली थी। इस संबंध में ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) से शिक्षकों को भेजा गया था। विवाद को सुलझा लिया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें