बस्ती जिले में उल्टी-दस्त और तेज बुखार के 170 मरीज मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती किए गए। संतकबीरनगर में सोमवार की रात एक महिला की तेज बुखार से मौत हो गई। जिले में उल्टी-दस्त से पीड़ित छह बच्चों को पीआईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सिद्धार्थनगर में दो लोगों की गर्मी से मौत की आशंका जताई जा रही है। उल्टी-दस्त के 62 मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें: रजिस्ट्रार पर दुष्कर्म-कुकर्म का केस, धर्म बदलने के लिए दबाव का आरोप
महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज, बस्ती के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि उल्टी-दस्त, पेट दर्द और तेज बुखार के मरीजों के उपचार को लेकर ओपीडी और इमरजेंसी दोनों को अलर्ट मोड में रखा गया है। चिकित्सक मरीज को तत्काल अटेंड कर रहे हैं।
कुशीनगर जिला अस्पताल सीएमएस डॉ एचएस राय ने कहा कि मौसम खराब होने की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। धूप से बचने की आवश्यकता है। वार्ड में बेड कम हैं। इसलिए मरीजों की भीड़ बढ़ गई थी, जो मरीज ठीक थे उन्हें दवा देकर घर जाने की सलाह दी गई। हीट स्ट्रोक से किसी की मौत नहीं हुई है।