बताया कि वर्ष 2018 में कुशीनगर में राकेश की तैनाती के दौरान वह जमीन के एक मामले में उससे मिली थी। काम कराने का झांसा देकर राकेश ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। शादी करने का वादा कर यौन शोषण करने लगा। इसी दौरान राकेश ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। करीब दो साल पहले कुशीनगर से राकेश का तबादला महराजगंज हो गया। यहां आने के बाद भी वह संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता रहा। नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क केवल योग से ही संभव
एक बार वह अपने दोस्त को भी साथ लाया था। उसने जबरन संबंध बनाया था। युवती ने पुलिस को बताया कि दो साल से वह दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है, लेकिन राकेश उसका पीछा नहीं छोड़ रहा। तंग आकर वह राकेश से मिलने उसके दफ्तर पहुंची। उससे पूछा कि आखिर वह उसे तबाह करने पर क्यों तुला है? इस पर उसने मुझे मारापीटा।