फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: शहर के अंडरग्राउंड केबल फाल्ट को 'लोकेट' करेगी ये मशीन, जल्द मिलेगी फाल्ट की दिक्कत से मुक्ति

Mon, 19 Jul 2021 04:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

शहर के अंडरग्राउंड केबल के फाल्ट को खोजेगा दो लोकेटर। उर्जा मंत्री के निर्देश पर एमडी ने निगम से मांगा फाल्ट लोकेटर मशीन का प्रस्ताव। 8 वर्ष पहले 74 लाख रुपये में खरीदी गई थी मशीन, पिछले वर्ष लाखों रुपये खर्च कर मेंटीनेंस करवाया गया था, फिर हो गई खराब।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहरी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से अंडरग्राउंड केबल का काम किया जा रहा है। ऐसे में अब इनके फाल्ट को खोजने के लिए दो नए आधुनिक फाल्ट लोकेटर को निगम खरीदेगी। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर प्रबंध निदेशक ने निगम के अधिकरियों को इसका प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा है। हालांकि इस बार आधुनिक मशीन मतलब, काम में आसान और भार में पिछले बार से हल्की मशीन खोजकर उसका प्रस्ताव तैयार करना होगा। 
विज्ञापन


दो फाल्ट लोकेटर होने से अगर कहीं एक मशीन का प्रयोग हो तो दूसरा सुरक्षित रखा रहे। जरूरत पड़ने पर दोनों का प्रयोग कर अंडरग्राउंड फाल्ट को सही किया जा सके। अधीक्षण अभियंता शहरी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया जाएगा।

अमर उजाला ने 4 जुलाई के अखबार में फाल्ट लोकेटर मशीन को लेकर खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए और अंडरग्राउंड केबल को काम की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए निगम पर दो फाल्ट लोकेटर मशीन खरीदेगी। इसका प्रस्ताव बनाए जाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


अत्याधुनिक फाल्ट लोकेटर मशीन भूमिगत केबल के फाल्ट को तत्काल खोज कर निर्धारित स्थान व प्वाइंट बता देगी। कर्मचारी मशीन द्वारा बताए लोकेशन पर खुदाई करके केबल की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर देंगे। 

दरअसल शनिवार को ऊर्जामंत्री ने रात 10 बजे बिजली अभियंताओं के साथ बर्चुअल बैठक की। इस दौरान भी उन्होंने सभी अधिकारियों से अंडरग्राउंड केबल को लेकर चर्चा की थी। इसी बीच ऊर्जा मंत्री शनिवार को देवरिया सदर सांसद के पुत्र के ब्रम्हभोज में शामिल होने गोरखपुर के खजनी तहसील आए। 

एयरपोर्ट पर स्थानीय अधिकारियों के साथ एमडी पूर्वांचल भी थे। उन्होंने पहले तो शहर में हो रहे अंडरग्राउंड केबल के काम की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सीधे गोरखपुर शहर को अत्याधुनिक तकनीकी की दो फाल्ट लोटेकर मशीन जल्द मुहैया कराने का निर्देश दिया। कहा कि जहां जहां भूमिगत केबल के काम होते जा रहा है वहां फाल्ट लोकेटर मशीन अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। 

इसी क्रम में गोरखपुर के काम की चर्चा कर यहां आवश्यकता के हिसाब से दो मशीन लाए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद एमडी विद्याभूषण ने मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा से अत्याधुनिक दो फाल्ट लोकेटर मशीन का प्रस्ताव तैयार कर भेजने का निर्देश दिया है।

अधीक्षण अभियंता यूसी वर्मा ने बताया कि शहरी शहर में भूमिगत केबल का काम किया जा रहा है। ऐसे में फाल्ट लोकेटर की आवश्यकता पड़ेगी। एक मशीन है तो वह बहुत पहले खरीदी गई थी। अब नई और कम वजन वाली फाल्ट लोकेटर मशीन बाजार में आ गई है। नेट के माध्यम से अलग अलग कंपनियों की मशीन तलाशने का निर्देश दिया है। जल्द से जल्द इसे तैयार एमडी ऑफिस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें