फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का आरोप: पत्नी को बेटा हुआ, बीआरडी कह रहा बेटी

Mon, 09 Aug 2021 10:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुशीनगर के जटहा थाना क्षेत्र के कटाई, भरपुरवां के रहने वाले शेषनाथ ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज चौकी को तहरीर दिया है। जिसमें आरोप लगाया है कि मेरी पत्नी को बेटा हुआ था, लेकिन बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू हॉस्पिटल के डॉक्टर बेटी देकर घर जाने को कह रहे हैं। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


तहरीर में शेषनाथ ने बताया कि है कि उनकी पत्नी को सात अगस्त की सुबह में पांच बजे दर्द हुआ तो इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। आरोप है कि उसी दिन सुबह नौ बजकर 12 मिनट पर ऑपरेशन से बेटा पैदा हुआ। उस वक्त भाभी लक्ष्मी देवी पत्नी बृजेश मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने खुद देखा कि बेटा था। बेटा होने के बाद उसका इलाज भी शुरू हुआ।

इस बीच दो बजे के बाद अचानक एक बच्चे से संबंधित जांच के लिए एक कागजात दिया गया। कागजात मिलने के बाद इमरजेंसी में गए तो अंदर से बताया गया कि लड़की है। इसके बाद लोगों ने लड़के से संबंधित मेडिकल के सारे कागजात छीन लिए और गाली देते हुए मारने की धमकी दी। आरोप है कि लड़की देकर जबरदस्ती मेडिकल कॉलेज से जाने को कह रहे हैं।
विज्ञापन


मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज इंचार्ज गौरव कन्नौजिया ने बताया कि रिकॉर्ड में बेटी दर्ज है। कागजात भी देखे गए हैं। कागजात में भी बेटी पैदा होने की बात है। नेहरू हॉस्पिटल के एसआईसी डॉ. राजेश राय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। गायनी विभाग से मामले को पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें