राप्ती नदी किनारे रामघाट पर महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
- फोटो : अमर उजाला
शहर के श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित भीम सरोवर, मानसरोवर मंदिर के घाट, राप्ती नदी के तट पर स्थित राजघाट एवं रामघाट, गोरक्षघाट, महेसरा, डोमिनगढ़, तकियाघाट, हनुमानगढ़ी समेत जगन्नाथपुर दुर्गा मंदिर पार्क में सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया।
साथ ही गिरधरगंज, भैरोपुर पोखरा, खोराबार पोखरा, तरकुलहा देवी मंदिर पोखरा, गोररा नाला, तूरानाला व कई मुहल्लों में अस्थायी बनाए गए तालाब पर जाकर महिलाओं ने छठ का विधिवत पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखने को मिली।