फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ककना गांव का सर्वे करने आई टीम के सामने किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 May 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों ने कहा, गीडा को एक इंच भी जमीन नहीं देंगे
विज्ञापन





गीडा। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को ककना गांव की जमीन का अधिग्रहण करने से पहले गांव का सर्वे करने आई दो सदस्यीय टीम को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने टीम के सामने ही नारेबाजी करके गांव का स्थलीय सर्वे कराने से मना कर दिया और कहा कि गीडा को एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी।

किसान भोलानाथ मौर्या ने बताया कि गीडा की ओर से मनमानी ढंग से अधिग्रहण करने की सुनियोजित साजिश रची जा रही है। अधिग्रहण के लिए कुछ दिन पहले ही समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित कराई गई थी, जिससे किसान आक्रोशित हैं। किसानों का कहना है कि जब वे जमीन देने के लिए सहमत नहीं हैं तो गीडा जबरदस्ती अधिग्रहण क्यों कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 24 अप्रैल को भी सर्वे टीम आई थी, लेकिन किसानों के विरोध के कारण सर्वे नहीं हो सका था। शुक्रवार को फिर से सर्वे टीम गांव में पहुंची, लेकिन किसानों ने विरोध कर दिया।

इस दौरान सुनील यादव, मनोज, रमेश, इंदल मौर्य, महेश कुमार, रुदल पाल, रामबचन पाल, लालचंद प्रसाद, रीता देवी, अनीता सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें