फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा कृषि उत्पादक संगठन

Mon, 18 May 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कृषि उत्पादक संगठन किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। पूर्वांचल पोल्ट्री प्रोड्यूसर कंपनी से जुड़े किसान गेहूं के बीज का उत्पादन कर अच्छी आय कर रहे हैं। कंपनी एफपीओ से जुड़े किसानों का उत्पाद सरकार के समर्थन मूल्य से 10 प्रतिशत अधिक मूल्य पर खरीद कर किसानों की आय बढ़ाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन




पोल्ट्री प्रोड्यूसर कंपनी के संचालक वेदव्यास ने बताया कि उनकी कंपनी देवरिया जिले के बसंतपुर में स्थापित है। इससे 750 किसान जुड़े हैं। सरकार की दृष्टि योजना के तहत बीज विधान संयंत्र मिला है। इससे बीज उत्पादन का कार्य किया जाता है। बीज को सरकार खरीद लेती है। उन्होंने बताया कि इस साल उनकी एफपीओ की ओर से डीबीडब्ल्यू 303, डीबीडब्ल्यू 187,डीबीडब्ल्यू 222 के अलावा 2967 का उत्पादन किया गया। जो किसान इसका उत्पादन करते हैं उनको बुआई के समय फाउंडेशन बीज दिया जाता है। इसके बाद उनका गेहूं एमएसपी से 10 प्रतिशत अधिक मूल्य पर खरीदा जाता है। वर्तमान में एमएसपी 2585 है किसान को लगभग 2850 मूल्य दिया गया है।

खेतों में जाकर की जाती है निगरानी

वेदव्यास ने बताया कि बीज के लिए बोए गए गेहूं की निगरानी बीज प्रमाणीकरण संस्था की ओर से किया जाता है। उसके इंसपेक्टर खेतों में जाकर समीक्षा करते हैं। खेत में किस चीज की जरूरत है वह किसान को बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें