संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सैंथवार-मल्ल-राजपूत ट्रस्ट द्वारा वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन शिवशक्ति लॉन, तारामंडल रोड में किया गया। मीडिया प्रभारी अजीत सिंह ने ट्रस्ट के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रस्ट अपने स्थापना वर्ष 2005 से लगातार समाज में सद्भाव, परस्पर सहयोग और जागरूकता बढ़ाने के लिए सतत कार्यशील रहा है।
कहा, इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण, कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के कार्यक्रम देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाते रहे हैं।
मुख्य संरक्षक गुजरात पुलिस के पूर्व महानिदेशक डॉ. विनोद कुमार मल्ल ने नारी सशक्तिकरण, कन्या शिक्षा पर विशेष बल दिया। मुख्य समन्वयक राजेश प्रताप सिंह ने ट्रस्ट के भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पंकज सिंह, नीतू सिंह, हरिशंकर मल्ल, बृजेश सिंह, रवि प्रताप नारायण सिंह, संजय आदि मौजूद रहे।