0- रेडिएंट रिजार्ट में डीजे जॉर्डन के रिमिक्स मचाएंगे धूम, थिरकेंगे शहरवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नए साल के जश्न पर फॉरेस्ट क्लब में लोग डीजे पाशा और एमसी खेमराज के धुन पर हैप्पी न्यू ईयर कहेंगे। जबकि, रेडिएंट रिजार्ट में डीजे जॉर्डन अपने रिमिक्स से धूम मचाएंगे। 2017 में पाशा डॉल और खेमराज भारद्वाज ने एमटीवी लव स्कूल सीजन को जीता था। पाशा रूस से हैं और दिल्ली में डीजे हैं, जबकि उनके साथी खेमराज एक वेबसाइट डिजाइनर भी हैं।
फॉरेस्ट क्लब के संचालक रक्ष ढींगरा ने बताया कि नए साल के जश्न को और धूम-धड़ाके से मनाने का इंतजाम किया गया है। वैसे तो क्लब में पहले से ही गीत-संगीत का पर्याप्त इंतजाम रहता है। लेकिन, खास दिन को और खास बनाने के लिए पहली बार डीजे पाशा और एमसी खेमराज की जोड़ी को बुलाया जा रहा। यहां इनके कार्यक्रमों से इस साल की विदाई और नए का स्वागत जमकर किया जाएगा।
वहीं, रेडिएंट रिजार्ट के निदेशक आयुष सिंह ने बताया कि इस बार नए साल के स्वागत के लिए डीजे जॉर्डन को क्लब में बुलाया गया है। जॉर्डन के गीतों पर रिमिक्स गानों के संग्रह लोगों को अपने आप झूमने पर मजबूर कर देंगे। बताया कि रशियन गीत-संगीत और नृत्य के लिए अदाकाराओं को बुलाया गया है। इसके अलावा सभी वर्ग का खास ख्याल रखते हुए नए साल के जश्न के लुत्फ का आयोजन किया गया है।