फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नियुक्ति के नाम पर फर्जीवाड़ा, टीसीए गार्ड, ट्रैकमैन और गैंगमैन के पदों का फर्जी विज्ञापन

Sun, 19 Jan 2020 01:31 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
job fraud - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे में आईआरसीटीसी कर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी होने का प्रकरण चल ही रहा था कि नियुक्ति को लेकर एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। खगोल प्राईवेट लिमिटेड कंपनी ने फर्जी तरीके से रेलवे में टीसीए गार्ड, ट्रैकमैन, गैंगमैन, बुकिंग क्लर्क, कीमैन समेत 22 पदों पर पर नियुक्ति का विज्ञापन किया है।
विज्ञापन


नियुक्ति को लेकर जारी विज्ञापन पर किसी को संदेश न हो इसके लिए बकायदा विज्ञापन संख्या भी जारी की गई है। जो विज्ञापन जारी हुआ है, उसमें 22 अलग-अलग कैटेगरी के 3000 से ज्यादा पद दिए गए हैं। वेतन के साथ ही आहर्ता भी दी गई है। मामला तब पकड़ में आया जब कुछ बेरोजगारों ने रेलवे भर्ती सेल से संपर्क किया। उन्हें सेल से बताया गया कि रेलवे में जो भी भर्ती होती है, वह रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध रहती है। यदि उस पर नहीं है, तो वह फर्जी है। रेलवे के पदों पर कोई भी भर्ती रेलवे सेल ही करता है न कोई निजी कंपनी। निजी कंपनी आउटसोर्सिंग अपने स्टाफ  रखती है जो नान रेलवे होते हैं।

रेलवे द्वारा नियुक्तियों से संबंधित जानकारी रोजगार समाचार पत्र के माध्यम से दी जाती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकृत वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर भी सभी सूचनाएं उपलब्ध रहती हैं।
विज्ञापन



नियुक्ति को लेकर किसी भी प्रकार की फर्जीवाड़ा या भ्रष्टाचार की सूचना मिलती है तो इसकी सूचना विजिलेंस विभाग के नंबर 0551. 155210 पर दे सकते हैं। इसमें प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ एनईआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें