फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: डीसीएम और कार की टक्कर में भीषण आग लगने से 6 झुलसे, दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलीं

Sun, 19 Jan 2020 09:27 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
विज्ञापन
डीसीएम और कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में छावनी थाना क्षेत्र के राम जानकी तिराहे पर कार व डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार व डीसीएम देखते-ही देखते धू-धू कर जलने लगीं। हादसे में कार सवार करीब छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब चार बजे अयोध्या की तरफ से दवाइयां लादकर कलवारी जा रही डीसीएम रामजनकी तिराहे पर हाईवे क्रॉस कर रही थी, तभी बस्ती की तरफ से अयोध्या की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डीसीएम के पिछले हिस्से में टकरा गई।

हादसे के बाद कार व डीसीएम में आग लग गई और देखते ही देखते दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। हादसे में कार सवार कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के शहीद बाबा गली फाजिलनगर निवासी यूसुफ़ खान (35) पुत्र अब्दुल कलाम व उनकी पत्नी रुखसाना (32) व उनके दो बेटे  इरफान 25 व फैजान (04) तथा दो बेटियां जोया (06) रेहाना (03) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आसपास के लोगों की मदद से कार से निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें