फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में भी लगेगा 'नेकी का पालना', बजेगा अलार्म

Wed, 14 Dec 2022 11:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मां भगवती विकास संस्थान के संस्थापक योग गुरु देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कोई भी महिला नवजात को इस पालने तक पहुंचा सकती है। पालने में एक मोशन सेंसर लगा है। इसमें नवजात को रखने के दो मिनट बाद महिला अस्पताल की इमरजेंसी में लगा अलार्म बज उठेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डस्टबिन, कटीली झाड़ियों, नदी और तालाबों में फेंके जाने वाले नवजातों को जीवन मिले, इसके लिए अब महिला जिला अस्पताल के बाद अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ‘नेकी का पालना’ लगाया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के साथ मां भगवती विकास संस्थान, उदयपुर के संस्थापक देवेंद्र अग्रवाल ने महिला अस्पताल के मुख्य द्वार के पास स्थान चिह्नित की। दो महीने में यहां ‘नेकी का पालना’ लगाया जाएगा। इसमें कोई भी लावारिस नवजात को रख सकेगा। रखने वाले का नाम-पहचान गोपनीय रखा जाएगा।  

मां भगवती विकास संस्थान के संस्थापक योग गुरु देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कोई भी महिला नवजात को इस पालने तक पहुंचा सकती है। पालने में एक मोशन सेंसर लगा है। इसमें नवजात को रखने के दो मिनट बाद महिला अस्पताल की इमरजेंसी में लगा अलार्म बज उठेगा।
विज्ञापन


इससे वहां काम करने वाले डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात के बारे में सूचना मिल जाएगी। इसके बाद नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरत के हिसाब से उसका उपचार किया जाएगा। स्वस्थ होने पर उसे नजदीकी राजकीय शिशु गृह में भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से भूमि आवंटन पत्र प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें