फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नगर निगम चुनाव: सहमति बनाकर करें दावेदारी, 70 सीटें जीतकर बनाना है रिकॉर्ड

Wed, 14 Dec 2022 10:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

पार्टी कार्यालय पर चुनाव प्रभारी अरुण सक्सेना ने कई पदाधिकारियों एवं पार्षदों से अलग से मुलाकात की। उनसे वार्ड चुनावों का समीकरण समझा। हालांकि, इस दौरान भाजपा से वार्ड का चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दावेदारी के लिए आवेदन किया, जिसे चुनाव प्रभारी ने नहीं लिया। बाद में सभी ने महानगर अध्यक्ष को आवेदन दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम चुनाव में आपसी सहमति बनाकर ही दावेदारी करें। एक वार्ड से अधिक दावेदार होंगे तो समस्या बढ़ेगी। यह जिम्मेदारी पार्षदों के अलावा महानगर के पदाधिकारियों की भी है। इस बार 70 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाना है।

विज्ञापन

ये बातें भाजपा नगर निगम चुनाव के प्रभारी एवं वनमंत्री अरुण सक्सेना ने कहीं। वे मंगलवार को बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर महानगर की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर महानगर इकाई तक स्क्रीनिंग कमेटी बनेगी।

यह कमेटी पारदर्शिता के साथ दावेदारों के आवेदन को आगे बढ़ाएंगे। चुनाव प्रभारी ने कहा कि चुनाव को लेकर बूथ और मंडल स्तर पर बैठकें करें। सामंजस्य बनाएं और वार्ड में माहौल बनाकर प्रचार अभियान में जुट जाएं। संचालन महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने एवं अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

बैठक में मेयर सीताराम जायसवाल, चुनाव संयोजक चिरंजीव चौरसिया, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, देवेश श्रीवास्तव, बृजेश मणि मिश्रा, पार्षद अशोक मिश्रा, ऋषि मोहन वर्मा पद्मा गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

कई ने दिए आवेदन, नहीं लिए
पार्टी कार्यालय पर चुनाव प्रभारी अरुण सक्सेना ने कई पदाधिकारियों एवं पार्षदों से अलग से मुलाकात की। उनसे वार्ड चुनावों का समीकरण समझा। हालांकि, इस दौरान भाजपा से वार्ड का चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दावेदारी के लिए आवेदन किया, जिसे चुनाव प्रभारी ने नहीं लिया। बाद में सभी ने महानगर अध्यक्ष को आवेदन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें