फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2022: चुनाव में हो रहे खर्च पर है आयकर विभाग की नजर, हर जिले में लगी है इन अफसरों की ड्यूटी

Tue, 18 Jan 2022 03:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जिला निर्वाचन अधिकारी के संपर्क में अफसर डाटा जुटा रहे हैं। स्रोत से अधिक धन लेकर चलने वालों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में विधानसभा के होने जा रहे चुनाव पर प्रशासन के साथ-साथ आयकर विभाग की भी पैनी नजर है। विभाग के अफसर हर जिले में प्रशासन के संपर्क में हैं। ये न केवल स्रोत से अधिक मिली नकदी को जब्त करेंगे, बल्कि चुनावी खर्च व चंदे पर भी करीब से नजर रखेंगे। चुनाव बाद भी ऐसे मामलों में कार्रवाई चलती रहेगी।

विज्ञापन


दरअसल, चुनाव में बड़े पैमाने पर काली कमाई का उपयोग होता है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार कागजी कोरम के लिए तो तय धनराशि ही खर्च करते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे भी बड़ा खेल होता रहता है। आयकर विभाग इसी बड़े खेल पर नजर बनाए हुए है। आयकर विभाग में बड़े ओहदे पर कार्यरत एके सिंह बताते हैं कि हर जिले में इनकम टैक्स अफसरों को जिला निर्वाचन अधिकारी के संपर्क में रखा गया है।

ये अफसर स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से समन्वय बनाकर काम करेंगे। जहां कहीं स्रोत से अधिक नकदी बरामद होगी, उसकी जब्ती समेत अन्य विधिक कार्रवाई करेंगे। साथ ही उस व्यक्ति के आय के स्रोतों की भी जानकारी करेंगे। ऐसे लोगों पर चुनाव बाद भी जांच व कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

खर्च करने वालों पर रहेगी नजर

आयकर विभाग ने चुनाव की घोषणा से पहले ही हर जिले से कुछ ऐसे लोगों को चिन्हित किया था, जिनके पास कुछ ही वर्षों में काफी संपत्ति एकत्रित हुई है। ऐसे लोगों की छानबीन चल रही है। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि ऐसे कौन लोग हैं ,जो चुनाव में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर बड़ी धनराशि खर्च कर रहे हैं। ऐसे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। नव धनाढ्यों के पास आय के प्रमुख स्रोत क्या हैं और उन्होंने कितना टैक्स जमा किया, इसका भी आकलन किया जाएगा।

गगहा में पकड़ी जा चुकी है रकम

आयकर अफसर राम मनोहर ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र में कड़ी नजर रखी जा रही है। तीन दिन पहले गगहा क्षेत्र में 16 लाख रुपये पकड़ा गया था, जिसकी जांच चल रही है। अगर लोग नकदी साथ लेकर चल रहे हैं तो उस आय का स्रोत भी बताना जरूरी है। अन्यथा कार्रवाई होगी। अब जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आएगी, जांच में तेजी आएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें