फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मिंग गोरखपुर: गोरखपुर में आयोजित हुई प्रदर्शनी, महापौर बोले- आज के दौर में हर व्यक्ति है क्लिकर्स

Sat, 19 Aug 2023 11:40 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि फोटोग्राफी एक दस्तावेज है। विशिष्ट अतिथि पुष्पदन्त जैन ने कहा कि फोटोग्राफी एक ऐसा माध्यम है, जिसे किसी भाषा की जरूरत नहीं होती। इस दौरान टैमरान इण्डिया की ओर से सिद्धान्त शेखर ने कैमरा लेन्स से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन
क्लिकर्स द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी के समापन के अवसर पर विजेता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में राजकीय बौद्ध संग्रहालय एवं क्लिकर्स के संयुक्त तत्वावधान में 'ट्रांसफार्मिंग गोरखपुर' विषय पर कैमरा फोटो प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी के अखिरी दिन शुक्रवार को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि महापौर डाॅ. मंगलेश श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी को जन-जन तक कैटलाग के माध्यम से पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि फोटोग्राफी एक दस्तावेज है। विशिष्ट अतिथि पुष्पदन्त जैन ने कहा कि फोटोग्राफी एक ऐसा माध्यम है, जिसे किसी भाषा की जरूरत नहीं होती। इस दौरान टैमरान इण्डिया की ओर से सिद्धान्त शेखर ने कैमरा लेन्स से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी दी। कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर श्रद्धा शुक्ला को ललित कला अकादमी का निदेशक बनाये जाने पर क्लिकर्स टीम की ओर से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें: प्रदर्शनी में दिखा एक से बढ़कर एक फोटोग्राफ, रवि किशन बोले- गोरखपुर विकास की पटकथा लिख रही तस्वीरें
विज्ञापन


इस मौके पर विश्वविद्यालय के जन सम्पर्क अधिकारी डाॅ. महेन्द्र सिंह, ललित कला विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर गौरीशंकर चैहान, डाॅ. प्रदीप साहनी, अचिन्त्य लाहिड़ी डाॅ. शैलेन्द्र कुमार, रूप कुमार बनर्जी, उषा कुमार, अमित सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, सत्येन्द्र भारती, गोविन्द साहनी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक संगम दूबे एवं संग्रहालय के उप निदेशक, डाॅ. यशवन्त सिंह राठौर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन


रोहित को प्रथम एवं संतोष को मिला द्वितीय पुरस्कार
फोटो प्रदर्शनी में रोहित सिंह को प्रथम, संतोष मौर्य को द्वितीय व अंकित यादव को तृतीय पुरस्कार मिला। जबकि संजीत मुखर्जी, राहुल, उदयशील, राजू वर्मा, सलम अब्दुस व करिश्मा सिंह ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। साथ ही उत्कृष्ट प्रतिभागी रहे प्रांजल साहू, केसरी पाण्डेय, अजय, शैलेन्द्र शुक्ल, विष्णु देव, धीरज कुमार सिंह, चन्दन प्रतीक, मुन्ना, सुगम सिंह को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें