फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: साढ़े तीन सौ पंप लगाने के बाद भी नहीं निकल पा रहा पानी, तस्वरों में देखें पूरा हाल

Tue, 05 Oct 2021 10:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बीते बुधवार और बृहस्पतिवार को शहर में 187 एमएम से अधिक बारिश हो गई। इस मूसलाधार बारिश के चलते सिंघड़िया, खाले टोला, कृष्णानगर, विद्यानगर, प्रेमनगर, शिवपुर, नकहा, रामजानकीनगर, शिवनगर और चमनगंज आदि मोहल्लों में पानी भर गया।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर में बारिश होते ही एक दर्जन मोहल्लों में नालों के पानी से बने जलमार्ग पर जुगाड़ वाली नाव चलने लगती है। पिछले सप्ताह हुई बारिश से एक बार फिर सिंघड़िया से लेकर नकहा तक लोगों का आवागमन प्रभावित कर दिया है। गंदे पानी से होकर गुजर रहे लोगों की पीड़ा कम करने के लिए नगर निगम ने 352 पंप लगाए हैं, फिर भी पानी कम नहीं हो रहा है।

बीते बुधवार और बृहस्पतिवार को शहर में 187 एमएम से अधिक बारिश हो गई। इस मूसलाधार बारिश के चलते सिंघड़िया, खाले टोला, कृष्णानगर, विद्यानगर, प्रेमनगर, शिवपुर, नकहा, रामजानकीनगर, शिवनगर और चमनगंज आदि मोहल्लों में पानी भर गया। बारिश बंद होने के तीन दिन बाद भी पानी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। सबसे खराब स्थिति देवरिया रोड पर है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
इंजीनियरिंग कॉलेज के पास पानी भरा है। सिंघड़िया मोहल्ले में जलभराव के चलते लोग परेशान हैं। इसी मोहल्ले में सांसद आवास के सामने वाली सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। नकहा मोहल्ले के चमनगंज और रामजानकी नगर में करीब दो महीने से पानी भरा है। बड़ी मुश्किल से पानी कम होना शुरू ही हुआ था कि बारिश के चलते फिर उतना ही पानी भर गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
अधूरा नाला बन गया बड़ी समस्या
सिंघड़िया से खाले टोला होते हुए तुर्रा नाले तक पक्का नाला बनाया जाना था, लेकिन जांच में मामला ऐसा लटका कि चार साल बाद भी काम अधूरा रह गया। इस क्षेत्र के निवासी मिथिलेश, विजय यादव, सुरेंद्र सिंह, संतोष तिवारी आदि का कहना है कि नाला पूरा बन गया होता तो जलभराव से मुक्ति मिल जाती। पार्षद हीरालाल यादव का कहना है कि नाला निर्माण के लिए संशोधित बजट बरसात से कुछ दिन पहले ही मिला था। नाला निर्माण पूरा होने पर ही संकट टलेगा।

4 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
नकहा के लिए करना होगा विशेष उपाय
गोरखपुर-आनंदनगर रेल मार्ग के किनारे बसे नकहा मोहल्ले का जलभराव खत्म करने के लिए प्रशासन को अलग से उपाय करना होगा। वजह यह कि रेलवे लाइन के किनारे का गड्ढा भर जाने के चलते ही इस मोहल्ले के अलावा शिवनगर, रामजानकी नगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो रहा है। पिछले दिनों लोगों ने प्रदर्शन किया तो नगर निगम ने कच्चा नाला खुदवाया, लेकिन इससे भी जलभराव कम नहीं हुआ। इस मोहल्ले में अब तक किए गए सभी वैकल्पिक उपाय बेकार साबित हुए हैं। इसलिए इस मोहल्ले में जलनिकासी के लिए नए सिरे से उपाय खोजना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि मोहल्लों में जमा बारिश का पानी निकालने के लिए शहर में 352 पंप लगाए गए हैं। सभी पंप पूरी क्षमता से 24 घंटे चलाए जा रहे हैं। इस बार अनुमान से अधिक बारिश होने के चलते सभी क्षेत्रों में पानी भरा है, जिसके चलते पानी निकलने में देरी हो रही है। जल्दी ही शहर को जलभराव से मुक्ति मिल जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें