सदर तहसील, एआरओ कोर्ट का हाल सबसे खराब
लंबित खारिज-दाखिल के मामलों को लेकर सबसे खराब हाल सदर तहसील और सहायक अभिलेख अधिकारी (एआरओ) कोर्ट का है। निर्विवाद खारिज दाखिल के मामलों में भी सहायक अभिलेख अधिकारी के कोर्ट में तारीख पर तारीख लग रही है। इसकी शिकायत डीएम से लेकर शासन तक हो चुकी है। तहसील खजनी के चकबंदी सर्वे प्रक्रिया में चल रहे गांव मठरामगिरी, बेलाव खुर्द एहतमाली, माझा कम्हरिया, मझदीप, जिगिनिया शाहपुर के सर्वाधिक लोग इस समस्या से परेशान हैं।
डीएम कृष्णा करूणेश ने कहा कि खारिज दाखिल के लंबित मामलों की समीक्षा कराई जा रही है। जल्द इनका निस्तारण कराया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। तय समय पर समस्याओं का निस्तारण नहीं करने वालों और आमजन को बिना वजह दौड़ाने वालों की जवाबदेही तय करते हुए उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।