फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गोला में जातीय संघर्ष में घर-बाइक फूंकी, कार तोड़ी, गांव में पुलिस फोर्स-पीएसी तैनात

Sun, 15 May 2022 08:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

नरायणपुर खुर्द गांव में अवधेश की बेटी की शादी थी। बरात के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान ब्राह्मण पक्ष के लोगों ने गाने को लेकर आपत्ति जताई। इसी बात पर विवाद हो गया। अनुसूचित जाति के पक्ष की भीड़ ने शत्रुघभन त्रिपाठी के टिनशेड के मकान में धावा बोल दिया। वहां पर तोड़फोड़ करने के साथ ही आग लगा दी। 
विज्ञापन
गांव में डीजे पर गाना बजाने के विवाद में मारपीट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला इलाके के नरायणपुर खुर्द गांव में शनिवार रात को आई बरात में डीजे पर आपत्तिजनक गाना बजाने को लेकर बवाल हो गया। रात में गाना बजाने से मना करने पर अनुसूचित जाति पक्ष के लोगों ने ब्राह्मण पक्ष के लोगों के घरों में घुसकर जमकर मारपीट की और आगजनी कर दी। बाहर खड़ी एक कार के शीशे तोड़ दिए और बाइक में आग लगा दी। इसे लेकर रविवार सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने एक अनुसूचित जाति के युवक की बाइक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गांव में एहतियातन पुलिस, पीएसी तैनात कर दी गई है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह गांव में कैंप कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नरायणपुर खुर्द गांव में अवधेश की बेटी की शादी थी। बरात के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान ब्राह्मण पक्ष के लोगों ने गाने को लेकर आपत्ति जताई। इसी बात पर विवाद हो गया। अनुसूचित जाति के पक्ष की भीड़ ने शत्रुघभन त्रिपाठी के टिनशेड के मकान में धावा बोल दिया। वहां पर तोड़फोड़ करने के साथ ही आग लगा दी। आग से बाइक और एक साइकिल जल गई। टीनशेड का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। 

इसके बाद बाहर आई भीड़ ने बगल में खड़ी दिनेश त्रिपाठी की कार को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बीच बचाव करने आए अशोक त्रिपाठी, मनीष उर्फ गोलू और शुभम को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से अशोक त्रिपाठी की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी विवाद में रविवार सुबह अनुसूचित जाति के एक युवक की बाइक छीनकर उत्पातियों ने आग के हवाले कर दिया। इस पक्ष से एक युवक को चोट आई है। गांव में बवाल होने की सूचना पाते ही एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह, बेलघाट, सिकरीगंज, खजनी सहित कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव में शांति व्यवस्था पुलिस ने कायम कर ली है, लेकिन एहतियातन पीएसी-पुलिस तैनात कर दी गई है। गांव में एसपी साउथ कैंप कर रहे हैं। पुलिस ने अनुसूचित जाति पक्ष से आई तहरीर के आधार पर पांच नामजद सहित 11 लोगों पर मारपीट, बलवा, धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है। जबकि, दूसरे पक्ष की तहरीर पर बलवा, धमकी, मारपीट के केस में पांच नामजद सहित 30 लोगों पर दर्ज किया है।

गांव में डीजे पर गाना बजाने के विवाद में मारपीट हुई है। दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। एहतियातन गांव में पीएसी, पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। - अरुण कुमार सिंह, एसपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें