फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: पर्यावरणविद माइक पांडेय होंगे गोरखपुर शहर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, हासिल कर चुके हैं 300 से अधिक

Mon, 28 Nov 2022 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पर्यावरण व जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले माइक पांडेय की ख्याति वाइल्ड लाइफ फिल्ममेकर की भी है। गोरखपुर मूल के पांडेय प्रदेश सरकार के इको टूरिज्म के भी ब्रांड एंबेसडर और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली गोरखपुर की संस्था हेरिटेज फाउंडेशन के संरक्षक हैं।
विज्ञापन
पर्यावरणविद माइक हरगोविंद पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीन ऑस्कर से सम्मानित विश्व विख्यात पर्यावरणविद माइक हरगोविंद पांडेय गोरखपुर के ब्रांड एंबेसडर होंगे। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि दूरभाष पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके लिए अपने पुरखों के क्षेत्र में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनना गर्व की अनुभूति कराने वाला है। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में उनका प्रयास पीएम मोदी व सीएम योगी की मंशा को आगे बढ़ा रहे गोरखपुर नगर निगम के साथ जुड़कर अधिकाधिक लोगों को जागरूक करने का होगा। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि स्वच्छता के मामले में गोरखपुर को नंबर वन बनाने के लिए माइक पांडेय का अनुभव व सुझाव महत्वपूर्ण साबित होंगे।

वाइल्ड लाइफ फिल्ममेकर भी हैं माइक पांडेय
पर्यावरण व जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले माइक पांडेय की ख्याति वाइल्ड लाइफ फिल्ममेकर की भी है। गोरखपुर मूल के पांडेय प्रदेश सरकार के इको टूरिज्म के भी ब्रांड एंबेसडर और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली गोरखपुर की संस्था हेरिटेज फाउंडेशन के संरक्षक हैं।
विज्ञापन

उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के 300 से अधिक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। वह पहले एशियाई व्यक्ति हैं, जिन्हें तीन बार ग्रीन ऑस्कर अवार्ड मिला है। टाइम मैगजीन ने उन्हें हीरो ऑफ इनवायरमेंट के खिताब से नवाजा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें