फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: उद्यमियों ने की सहजनवां से जीरो प्वाइंट तक फ्लाईओवर की मांग, मुख्यमंत्री से मिलकर सौंपा ज्ञापन

Thu, 01 Dec 2022 01:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

गीडा में स्कूल ड्रेस बनाने वाली कई इकाइयां स्थापित हैं। कई और स्थापित हो रही हैं। ऐसे में यदि स्कूल ड्रेस की खरीदारी, पूर्व की खरीद नीति के अनुरूप की जाए तो रेडीमेड गारमेंट पार्क में स्थापित इकाइयों में तेजी आएगी। साथ ही काफी लोगों को रोजगार भी मिलेगा।  

 
विज्ञापन
कालेसर जीरो प्वाइंट। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीडा के स्थापना दिवस के मौके पर चैंबर ऑफ इंडस्ट्री के नेतृत्व में उद्यमियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सहजनवां से लेकर जीरो प्वाइंट तक फ्लाईओवर, बैंकों की नीति उदार करने तथा बिजली बिल में रियायत देने समेत कई अन्य मांग की। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों की बातों को सुना और आश्वस्त किया कि गीडा के विकास के साथ ही उद्यमियों की सहूलियत के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


संगठन के महासचिव प्रवीन मोदी ने ज्ञापन के जरिए कहा कि गीडा में तीव्र गति से औद्योगिक विकास हो रहा है। रेडीमेड गारमेंट पार्क, फ्लैटेड फैक्ट्री, लिंक एक्सप्रेस-वे के पास 88 एकड़ में बन रहे प्लास्टिक पार्क आदि के लिए टाउन प्लानर की नियुक्ति जरूरी है। इनकी तैनाती से औद्योगिक विकास और सुनियोजित तरीके से होगा।

इसी तरह उन्होंने कहा कि गीडा में स्कूल ड्रेस बनाने वाली कई इकाइयां स्थापित हैं। कई और स्थापित हो रही हैं। ऐसे में यदि स्कूल ड्रेस की खरीदारी, पूर्व की खरीद नीति के अनुरूप की जाए तो रेडीमेड गारमेंट पार्क में स्थापित इकाइयों में तेजी आएगी। साथ ही काफी लोगों को रोजगार भी मिलेगा।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गीडा क्षेत्र में आवागमन एवं औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने के कारण इस क्षेत्र में ट्रैफिक लोड बढ़ा है। प्राय: दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। जनहित को देखते हुए सहजनवां से जीरो प्वांइट तक फ्लाईओवर का निर्माण बहुत जरूरी है।

महासचिव ने कहा कि कई उद्यमियों की ओर से एमएसएमई प्रमोशन पॉलिसी-2017, फूड प्रोसेसिंग पॉलिसी-2017 एवं औद्योगिक निवेश पॉलिसी-2017 में निवेश प्रोत्साहन छूट के लिए आवेदन किया गया है लेकिन उन्हें निवेश नीति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं फैक्ट्रियों में उत्पादित उत्पाद की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए गोरखपुर में टेस्टिंग लैब की जरूरत है। इससे उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार होगा।

उन्होंने बैंकों की ओर से कोलेट्रल सिक्योरिटी कम करने के साथ ही विद्युत दर में  रियायत करने और गीडा में अधिकारियों, कर्मचारियों के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति की भी मांग की। इस दौरान चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु अजीत सरिया, पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, सनूप साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें