सरपट दौड़ेंगी ट्रेनें
रेल लाइनें मीटर गेज से ब्रॉडगेज में बदल दिए जाने के बाद ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी। एक ओर जहां हाई स्पीड ट्रेनों के दौड़ने से यात्रियों को फायदा मिलेगा, वहीं मालगाड़ियों को रफ्तार मिलने से रेलवे का मुनाफा होगा।
मीटर व ब्रॉड गेज में अंतर
मीटर गेज अंग्रेजों के समय की बिछाई गई रेल लाइनें हैं। जब, भाप के इंजन से ट्रेनें चलती थी। मीटर गेज में दो पटरियों के बीच की दूरी एक मीटर है, जबकि ब्रॉड गेज में पटरियों के बीच की दूरी 1.676 मीटर है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कभी छोटी लाइन के नाम से मशहूर पूर्वोत्तर रेलवे में 90 प्रतिशत से ज्यादा नेटवर्क बड़ी लाइन में परिवर्तित हो चुका है। शेष लाइनों के आमान परिवर्तन का कार्य प्रगति पर है। 87 प्रतिशत से ज्यादा नेटवर्क विद्युतीकृत हो चुका है। अनेक विश्वस्तरीय सुविधाएं युक्त स्टेशनों के साथ, विश्व के सबसे लंबे प्लेटफॉर्म होने का गौरव भी पूर्वोत्तर रेलवे को प्राप्त है।