फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़कों के फुटपाथ व नालियोंं पर अतिक्रमण, पैदल चलने वालों को परेशानी

Wed, 05 Aug 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोलघर, रेलवे स्टेशन रोड व बस स्टेशन रोड पर आए दिन चलता है अतिक्रमण अभियान, फिर लग जाती हैं दुकानें
विज्ञापन




गोरखपुर। शहर की सड़कों पर नगर निगम व पुलिस प्रशासन की ओर से अतिक्रमण अभियान हमेशा चलाया जाता है। फुटपाथ से भी अतिक्रमण हटवाया जाता है लेकिन इसके बाद भी दोबारा अतिक्रमण हावी हो जाता है। इससे सड़कों के किनाराें पर चलना मुश्किल हो जाता है। मंगलवार को भी विभिन्न सड़कों के किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण देखा गया।

गोलघर में कचहरी चौक से लेकर गणेश चौक तक बाईं ओर बने नाले व पैदल चलने वाले रास्ते पर व्यापारियों की ओर से अतिक्रमण किया गया था। दुकानों के सामानों को बाहर की तरफ बढ़ा कर रखा गया था, जिससे दुकान के सामने से आने-जाने में परेशानी रही। इसके साथ ही आगे रेलवे स्टेशन रोड पर सड़क की चौड़ाई भीड़ की तुलना में पहले ही कम है, उसमें भी कई दुकानों के सामने स्लैब पर सामान रखे हुए थे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से बस स्टेशन रोड पर दोनों ओर नालों पर बने फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा रहा। इससे जाम की स्थिति भी बनी रही। इसके आगे भी देखा गया कि नाले की स्लैब पर जहां लोग पैदल चलते हैं, दुकानें सजी रहीं। वहीं, गोलघर के काली मंदिर से पुलिस लाइन जाने वाली सड़क पर शुरू में ही एक चाय की दुकान है। उसे फुटपाथ पर पूरी तरह कब्जा कर बनाया गया है। उसके आगे इसी फुटपाथ पर जाने का रास्ता नहीं था। यहां फुटपाथ के नीचे नाला खुला हुआ था, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से आए दिन चलता है अभियान
नगर निगम के अपर नगर आयुत्त अतुल कुमार ने बताया कि नगर निगम की ओर से आए दिन अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जाता है। अतिक्रमण को हटवाकर जुर्माना भी वसूला जाता है। हाल ही में काली मंदिर व असुरन पर अभियान चला कर अतिक्रमण को हटवाया गया था। निगम की ओर से एक महीने की योजना के तहत अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का आदेश अतिक्रमण हटवाने केा लेकर है, जिसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें