फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आरसीसी नाले के निर्माण में लापवाही पर ठेकेदार पर एक लाख का अर्थदंड

Wed, 05 Aug 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- उपसभापति के निरीक्षण के बाद हरकत में नगर निगम, निर्माण कार्य तोड़कर दोबारा बनेगा
विज्ञापन




गोरखपुर। वार्ड संख्या 56 रघुपति सहाय फिराक नगर में निर्माण कार्यों में अनियमितता और धीमी प्रगति का मामला उठाने के बाद नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नाला निर्माण में लपारवाही पर दोबारा निर्माण तोड़कर कार्य करने को कहा गया है। इसी वार्ड में दूसरी जगह पर निर्माण में धीमी प्रगति पर ठेकेदार पर एक लाख का अर्थदंड लगा है।

सोमवार को उपसभापति पूनम सिंह ने स्थानीय पार्षद रविंद्र सिंह के साथ 3.37 करोड़ रुपये की लागत से चल रही दो निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण किया था। उपसभापति के निरीक्षण के बाद जांच में इंद्रानगर में रणविजय सिंह के मकान से ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, बाबा सेटर स्कूल, उदय प्रताप, सजल पेंट हाउस, बाइखंड ऑफिस व विभिन्न गलियों में 1.64 करोड़ रुपये की लागत से बन रही आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क परियोजना में कार्य की गुणवत्ता और प्रगति संतोषजनक नहीं मिली।
विज्ञापन

इसी तरह संजय किराना से अनिल किराना, उर्मिला हॉस्पिटल, विनय सिंह, मल्ल महासभा, रामनिवास यादव से सावित्री स्कूल तक तथा आसपास की गलियों में 1.72 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य में भी अधोमानक निर्माण और धीमी प्रगति सामने आई। अधिशासी अभियंता अशोक भाटी ने ठेकेदार को अधोमानक निर्माण कार्य तोड़कर मानक के अनुरूप दोबारा कराने, श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय में सुधार नहीं हुआ तो शंभवी डेवलपर्स को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन


इसी वार्ड में उपसभापति ने निरीक्षण में सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत चल रहे कार्य पर सवाल खड़े किए गए थे। जांच में ट्रांसफार्मर से मल्ल महासभा तक करीब 2.30 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आरसीसी नाले के निर्माण कार्य की प्रगति अपेक्षा से काफी धीमी मिली। इस पर नगर निगम ने निर्माण एजेंसी मेसर्स नव दुर्गा कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें