फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला : 641 पद, 186 आए ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेला : 641 पद, 186 आए ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

गोरखपुर। क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से आयोजित ऑनलाइन रोजगार मेला अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। स्लो सर्वर के चलते ऑनलाइन रोजगार मेले के लिए पंजीकरण कराने से अभ्यर्थियों ने मुंह फेर लिया। इस कारण नौ कंपनियों की ओर से 641 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाले मेले में महज 186 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। फजीहत से बचने के लिए सेवा योजन कार्यालय ने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले 360 युवाओं का नाम कंपनियों को नियुक्ति के लिए भेजा है। तब जाकर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 546 पहुंची है।
क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से कोविड कॉल में ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थियों को sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण कराना होता है। मगर स्लो सर्वर होने की वजह से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। अभ्यर्थियों के मुताबिक इस संबंध में कई दफा शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सहजनवां से आए दीपक, रमेश और अनिश ने बताया कि फोन पर कई दफा इस बारे में शिकायत की गई और मार्गदर्शन मांगा गया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले दो महीनों से सेवायोजन पोर्टल स्लो सर्वर की वजह से परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

अच्छी कंपनियों का न आना भी बड़ी वजह
क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से आयोजित होने वाले रोजगार मेले में अच्छी कंपनियों का शामिल न होना भी अभ्यर्थियों की बेरुखी का बड़ा कारण है। बेतियाहाता के अशोक चक्रधर ने बताया कि मेले में ज्यादातर ऐसी कंपनियां शामिल होती हैं जो एजेंट या ट्रेनिंग के नाम पर युवाओं का चयन करती हैं। किसी दूसरे शहर में बिना वेतन के वहां जाकर काम करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

खराब सर्वर के बारे में विभागीय अफसरों को अवगत कराया गया है। वे इसे ठीक कराने में जुटे हैं। कम आवेदनों की संख्या को देखते हुए विभाग में पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने का मौका दिया गया है। उन अभ्यर्थियों ने भी इसके लिए अपनी सहमति प्रदान की है। - रास बिहारी चतुर्वेदी, सहायक निदेशक सेवायोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें