फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बेतियाहाता के ढाई से तीन हजार घरों में 13 घंटे गुल रही बिजली, जनता हुई परेशान

Mon, 25 Sep 2023 02:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

अधिशासी अभियंता टाउनहाल नवनीत प्रजापति ने बताया कि भूमिगत केबल में अचानक फाॅल्ट आ गया था। वैकल्पिक लाइन खींचने में थोड़ा समय लगा। लाइन खींच कर शाम को आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। इसके बाद भूमिगत केबल फाॅल्ट को सही किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूमिगत केबल में फाॅल्ट होने से बेतियाहाता के कसया रोड, जजेज कंपाउंड समेत अन्य आसपास के इलाकों में 13 घंटे तक बिजली कटौती हुई। रविवार सुबह छह बजे फाॅल्ट आने से इलाके में बिजली आपूर्ति गुल हो गई। सुबह अचानक बिजली कटौती होने से लोगों के घरों में पानी का संकट आ गया। रविवार होने से लोगों के कई काम भी प्रभावित हुए। शाम सात बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बिजली निगम के मुताबिक, रुस्तमपुर बिजली घर से निकलने वाले टाउनहाल ओल्ड फीडर पर लगे सीएसएस की भूमिगत केबल में शनिवार की आधीरात फाॅल्ट हो गया था। थोड़ी देर में उसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। लेकिन, रविवार सुबह अचानक छह बजे फिर फाॅल्ट हो गया।

सुबह से कर्मचारियों ने काफी प्रयास कर भूमिगत केबल का फाॅल्ट खोजने का प्रयास किया, लेकिन फाॅल्ट नहीं मिल सका। इसके बाद अभियंताओं की पहल पर दूसरे फीडर से लाइन जोड़कर आपूर्ति देने का निर्णय हुआ। इसके लिए 11 केवी की नई लाइन का निर्माण कर देरशाम सात बजे आपूर्ति बहाल की गई। अब देर रात में या सोमवार की सुबह भूमिगत केबल का फाॅल्ट ढूंढकर उसे दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, उपभोक्ता मनोज ने बताया कि अचानक बिजली गुल होने से घर-परिवार के साथ एक दिन छुट्टी बिताना था, वह भी खराब हो गया। अधिशासी अभियंता टाउनहाल नवनीत प्रजापति ने बताया कि भूमिगत केबल में अचानक फाॅल्ट आ गया था। वैकल्पिक लाइन खींचने में थोड़ा समय लगा। लाइन खींच कर शाम को आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। इसके बाद भूमिगत केबल फाॅल्ट को सही किया जाएगा।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें