फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई: किशोरी पर तेजाब फेंकने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Mon, 25 Sep 2023 12:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो सरदारनगर (गोरखपुर)।

सार

पकड़ा गया आरोपी शत्रुधनपुर का अंश चौहान है। उसके खिलाफ किशोरी के भाई ने केस दर्ज कराया था। किशोरी इलाके में स्थित एक विद्यालय से हाई स्कूल की छात्रा है। आरोप है कि पढ़ने जाते समय गांव का ही युवक अक्सर उसके साथ रास्ते में छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में चौरीचौरा इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी पर तेजाब फेंकने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को धमकी दी थी। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शत्रुधनपुर का अंश चौहान है। उसके खिलाफ किशोरी के भाई ने केस दर्ज कराया था। किशोरी इलाके में स्थित एक विद्यालय से हाई स्कूल की छात्रा है। आरोप है कि पढ़ने जाते समय गांव का ही युवक अक्सर उसके साथ रास्ते में छेड़छाड़ करता था।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में शोहदे बेखौफ: छात्रा से पहले रास्ते फिर कॉलेज में घुसकर की छेड़खानी, भाई ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन


वह किशोरी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। जिसका विरोध किशोरी ने किया था। इस पर आरोपी ने किशोरी पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि शोहदे से परेशान होकर हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद घर बैठा लिया गया। जबकि पुलिस की जांच में सामने आया कि छात्रा फेल हो गई थी। इस कारण पढ़ने नहीं जाती थी।
विज्ञापन


पहले की वारदात
  • 13 सितंबर को गीडा इलाके में स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर मारापीटा भी गया। केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की।
  • 03 अगस्त 2023: झंगहा इलाके में हाईस्कूल की छात्रा से स्कूल गेट पर छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर मारपीट की गई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा।
  • 02 अप्रैल 2023: गुलरिहा इलाके में आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। छात्रा के पिता ने बताया कि शोहदे ने रास्ते में थप्पड़ भी मारा था।
  • 22 जुलाई 2023: गुलरिहा इलाके की एक युवती से कोचिंग जाते वक्त एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें