विद्युत निगम बकाया वसूली के लिए सक्रिय है। नगर के 27 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन विच्छेदित कर आरसी जारी किया है। निगम के अनुसार नगर निवासी कुश कुमार (92 हजार), आजाद नगर के अवधेश, पारस, बृजमोहन पुत्रगण कैलाश (1 लाख आठ हजार 965 रुपये), गौरा के जवाहिर पुत्र गब्बू लाल (1 लाख 95 हजार 778 रुपये) सहित 27 बड़े बकाएदारों पर आरसी जारी किया गया है।
ये हैं बड़े बकायेदार
- बरहज थाना-13 लाख रुपये
- तहसील- 7 लाख 18 हजार 624 रुपये
- पीडब्ल्यूडी डाक बंगला - तीन लाख रुपये
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज- 15 लाख 14 हजार दो रुपये
- पशु अस्पताल बरहज- दो लाख 12 हजार 602 रुपये