मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मजिस्ट्रेट तैनात
मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल पर एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, डेढ़ सेक्शन पीएसी, साढ़े चार सौ पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसमें 13 थाना प्रभारी, 50 सब इंस्पेक्टर, तीन सौ पुरुष व महिला कांस्टेबल शामिल हैं। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी भी लगाए गए हैं। कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए दस मजिस्ट्रेट की भी तैनात की गई है।
पोस्टमार्टम चौराहा एवं महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज आफ कामर्स के मुख्यद्वार के सुरक्षा की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार रुद्रपुर धर्मवीर भारती को सौंपी गई है। जलकल तिराहे पर बैरियर लगाया जाएगा। यहां तहसीलदार सलेमपुर की ड्यूटी लगाई गई है। गणना स्थल के गेट पर एसडीएम रुद्रपुर संजीव उपाध्याय, उपजिला मजिस्ट्रेट लल्लन राम, नायब तहसीलदार भाटपाररानी कर्ण सिंह, एसडीएम सलेमपुर ओमप्रकाश, उप जिला मजिस्ट्रेट बरहज सुनील सिंह, ध्रुव उप जिला मजिस्ट्रेट भाटपाररानी शुक्ला को भी तैनात किया गया है।
जुलूस निकालने पर रहेगा प्रतिबंध
उपचुनाव की मतगणना के बाद जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी व समर्थकों की ओर से कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा।
एक टेबल पर गिने जाएंगे पोस्टल मत
देवरिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में वृद्ध, दिव्यांग, बीमार व कोरोना संक्रमित आइसोलेशन के मरीजों के लिए प्रशासन ने पोस्टल मत की व्यवस्था की थी। इसके लिए अलग से एक टेबल लगाया जाएगा, जिस पर 105 पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।
अलग से लगा ईटीपीबीएस मत का टेबल
ईटीपीबीएस मतों की गणना के लिए एक अलग से टेबल लगाया जाएगा। फोर्स व अन्य महत्वपूूर्ण पद पर विभिन्न स्थानों पर तैनात सदर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के मतदान के लिए ईटीपीबीएस की व्यवस्था की गई है। ऐसे मतदाता ऑनलाइन वोट डालते हैं। अब तक 117 मत प्राप्त हुए हैं।
गणना के बाद पांच वीवीपैट का होगा मिलान
देवरिया। मतगणना के बाद पांच वीवीपैट का मिलान होगा। इसकी तैयारी भी की गई है। गणना पूर्ण होने के बाद लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें पांच वीवीपैट की पर्ची निकाली जाएगी। इसके बाद उसके मत के मिलान के साथ पुन: गणना होगी। साथ ही चुनाव चिह्न अंकित फोटो को भी मिलाया जाएगा।
कोरोना संक्रमण से बचाव का रहेगा इंतजाम
मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव की व्यवस्था भी रहेगी। इसके लिए 100 एमएल सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स, फेस शील्ड भी कार्मिकों को दिए जाएंगे। मतगणना स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
मीडिया गैलरी भी रहेगी स्थापित
मतगणना स्थल पर मीडिया कर्मियों के लिए गैलरी स्थापित की गई है। इसमें मीडिया को राउंडवार परिणामों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा समय-समय पर परिणामों की घोषणा चक्रवार की जाएगी।
शुरू हुई मतगणना
देवरिया उपचुनाव का मतगणना शुरू हो गया है। यहां इन पांच लोगों को विधायक बनने का दावेदार बताया जा रहा है।
निर्दल- अजय कुमार सिंह
कांग्रेस- मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी
भाजपा- डॉ सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी
सपा- ब्रह्माशंकर त्रिपाठी
बसपा- अभयनाथ त्रिपाठी
कड़ी सुरक्षा में हो रही है मतगणना
सुबह छह बजे से कॉलेज गेट पर मतगणना कर्मियों का आना शुरू हो गया। जिला प्रशासन की तरफ से जारी पास दिखाने के बाद कर्मी भीतर दाखिल हुए। मतगणना केंद्र के बाहर पोलिंग एजेंट कतार में खड़े हैं। पुलिस पूरी तरह जांच कर अंदर प्रवेश करने दे रही है। मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
पहले चक्र में भाजपा आगे
सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर प्रथम चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (1883), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1350), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (1183) मत प्राप्त हुए हैं।
दूसरे चक्र में भी भाजपा आगे
दूसरे चक्र में भाजपा आगे है। फिलहाल मतगणना चालू है, अभी भाजपा 1924, सपा 1292, बसपा 840 मत मिले हैं।
तीसरे चक्र में भाजपा आगे
तीसरे चक्र के मतगणना में सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी भाजपा (1881), ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सपा (1663), अभयनाथ त्रिपाठी बसपा (940) मत मिले हैं।
चौथा चक्र में भाजपा आगे
चौथे चक्र में सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी भाजपा (1881), ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सपा (1634), अभयनाथ त्रिपाठी बसपा (940), अजय प्रताप सिंह पिंटू (976) को मत मिले।
पांचवे चक्र में भी भाजपा आगे
वहीं पांचवे चक्र में सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी भाजपा (1949), ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सपा (1600), अभयनाथ त्रिपाठी बसपा (931), अजय प्रताप सिंह पिंटू निर्दल (589) को मिले हैं।
छठवां चक्र
इस चक्र में भी सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी भाजपा (1882) सबसे आगे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सपा (1363), तीसरे नंबर पर अभयनाथ त्रिपाठी बसपा (741) हैं।
सातवां चक्र चक्र
इस चक्र में भी सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी भाजपा (1989) सबसे आगे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सपा (1296), तीसरे नंबर पर अभयनाथ त्रिपाठी बसपा (555) हैं।
आठवां चक्र सपा निकली आगे
इस चक्र में ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सपा (1576) सबसे आगे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी भाजपा (1576), तीसरे नंबर पर अभयनाथ त्रिपाठी बसपा (522) हैं।
नौवें चक्र में भाजपा आगे
इस चक्र में फिर से सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी भाजपा (2328) सबसे आगे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सपा (1115), तीसरे नंबर पर अभयनाथ त्रिपाठी बसपा (683) हैं।
दसवें चक्र में भी भाजपा आगे
इस चक्र में फिर से सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी भाजपा (1265) सबसे आगे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सपा (1050), तीसरे नंबर पर अभयनाथ त्रिपाठी बसपा (1044) हैं।
11वें चक्र में भी भाजपा आगे
इस चक्र में फिर से सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी भाजपा (1864) सबसे आगे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सपा (1362), तीसरे नंबर पर अभयनाथ त्रिपाठी बसपा (825) हैं।
एक ही नंबर की मिली दो ईवीएम, हंगामा
देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में मंगलवार की दोपहर उस समय उम्मीदवारों के एजेंटों ने हंगामा शुरू कर दिया, जब बूथ संख्या 166 की ईवीएम दो काउंटर पर मिली। प्रशासन को लोगों को शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उम्मीदवारों के एजेंटों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
लोग प्रशासन पर मनमानी कर ईवीएम बदलने का आरोप लगा रहें है। उधर प्रशासनिक अधिकारी इस बारे में कुछ कहने से कतरा रहे हैं। बूथ संख्या 166 के ईवीएम में पड़े मतों की गणना काउंटर नंबर दस पर हो गई थी। इसके बाद काउंटर नंबर नौ पर इसी बूथ नंबर की ईबीएम खुली तो उम्मीदवारों के एजेटों ने आपत्ति जताया और थोड़ी ही देर में हंगामा शुरू हो गया।
भाजपा रही आगे
12वें चक्र तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी कुल 5185 मतों से अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं।
13वें चक्र में भाजपा आगे
13वें चक्र में भी भाजपा प्रत्याशी कुल 5239 मतों से अपने प्रतिद्वंदी सपा से आगे हैं।
14वें चक्र में भी भाजपा आगे
14वें चक्र तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी सपा से कुल 5953 मतों से आगे चल रही है। डॉ. सत्यप्रकाश मणि भाजपा को कुल 25,703 तथा सपा के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को 19,750 मत मिले हैं।
15वें चक्र में भी भाजपा आगे
15वें चक्र तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी कुल 7230 मतों से अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि को इस वक्त कुल 25703 तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को 19750 मत मिले हैं।
16वें चक्र में भी भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे
16वें चक्र तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी कुल 7880 मतों से अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि को इस वक्त कुल 30242 तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को 22362 मत मिले हैं।
17वें चक्र में भी भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव परिणाम 2020
- फोटो : अमर उजाला।
17वें चक्र तक की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी कुल 8265 मतों से अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को कुल 32088 तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को 23823 मत मिले हैं।
18वें क्रम में भाजपा आगे
18वें चक्र तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी कुल 8629 मतों से अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि को इस वक्त कुल 34115 तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को 25486 मत मिले हैं।
19वां चक्र
19वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा ( 1883), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1360), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा ( 1183 ) मत प्राप्त हुए हैं।
20वां चक्र भाजपा आगे
20वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (2712), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी ( 902 ), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा ( 230 ) मत प्राप्त हुए हैं।
21वें चक्र में भी भाजपा आगे
21वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (2223), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (910), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (324) मत प्राप्त हुए हैं। कुल मतों की बात करें तो अभी तक भाजपा को 41036, सपा 29832 और बसपा को 15404 वोट मिले हैं।
22वें चक्र में भी भाजपा आगे
देवरिया उपचुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
22वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (1848), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (854), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (195) मत प्राप्त हुए हैं। कुल मतों की बात करें तो अभी तक भाजपा को 42884, सपा 30686 और बसपा को 15599 वोट मिले हैं।
23वें चक्र में भी भाजपा प्रत्याशी आगे
23वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (2228), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1126), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (188) मत प्राप्त हुए हैं। कुल मतों की बात करें तो अभी तक भाजपा को 45112, सपा 31812 और बसपा को 15787 वोट मिले हैं।
24वें चक्र में भी भाजपा आगे
24वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (2443), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1952), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (135) मत प्राप्त हुए हैं। कुल मतों की बात करें तो अभी तक भाजपा को 47555, सपा 33764 और बसपा को 15922 वोट मिले हैं।
25वें चक्र में भी भाजपा आगे
25वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (1721), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1156), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (161) मत प्राप्त हुए हैं।
26वें चक्र में भी भाजपा आगे
26वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (1547), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1112), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (224) मत प्राप्त हुए हैं। कुल मतों की बात करें तो अभी तक भाजपा को 50823, सपा 36032 और बसपा को 16307 वोट मिले हैं।
27वें चक्र में भी भाजपा आगे
27वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (2074), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1060), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (387) मत प्राप्त हुए हैं।
28वां चक्र में भी भाजपा आगे
28वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (2417), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1119), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (551) मत प्राप्त हुए हैं।
29वां चक्र में भी भाजपा आगे
29वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (1973), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1485), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (422) मत प्राप्त हुए हैं। कुल मतों की बात करें तो अभी तक भाजपा को 57287, सपा 39696 और बसपा को 17667 वोट मिले हैं।
30 चक्र में लगातार भाजपा ने बढ़ाई लीड
30वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (1990), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1267), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (1180) मत प्राप्त हुए हैं।
31वें चक्र में भी भाजपा आगे
डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला।
31वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (1951), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1789), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (613) मत प्राप्त हुए हैं।
32वां चक्र समाप्त, भाजपा आगे
32वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (2018), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1197), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (445) मत प्राप्त हुए हैं।
33वें चक्र समाप्त
33वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (2293), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1474) और अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (769) मत प्राप्त हुए हैं।
34वें चक्र में जीत के करीब पहुंची भाजपा
34वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (1518), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (1686) और अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (903) मत प्राप्त हुए हैं। कुल मतों की बात करें तो अभी तक भाजपा को 67057, सपा 47109 और बसपा को 21577 वोट मिले हैं।
35वें चक्र में भी भाजपा आगे
35वें चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (1444), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी समाजवादी पार्टी (1055) और अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (448) मत प्राप्त हुए हैं।
36वें चक्र में बसपा के अभय नाथ त्रिपाठी को 22025, राष्ट्रीय वादी कांग्रेस पार्टी के अशोक यादव को 540, सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 48643, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुकुंद भाष्कर मणि को 3692, भाजपा के डॉ. सत्यप्रकाश मणि 68732, मनुवादी पार्टी के उमेश मणि त्रिपाठी 894, मौलिक अधिकार पार्टी के ऋषिकेश 466, राष्ट्रीय भगती पार्टी के ओमप्रकाश चौरसिया 1093, भारतीय सर्वजन पार्टी के मुनीर को 301, मोडरेट पार्टी के राजू को 1071, निर्दल अजय प्रताप सिंह पिंटू को 19299, निर्दल अतीकउल्लाह 775, निर्दल राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा को 685, निर्दल सुधाकर को 383 मत प्राप्त हुआ। जबकि 1420 लोगों ने नोटा पर मतदान किया।